Thursday, August, 14,2025

विपक्षी नेताओं ने वोट चोरी कर लोकसभा चुनाव जीताः ठाकुर

नई दिल्ली: बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने निर्वाचन आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा ने इस पर पलटवार करते हुए विपक्षी नेताओं पर ही मतदाता पंजीकरण में अनियमितता के आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि राहुल गांधी (वायनाड), प्रियंका गांधी (रायबरेली), अभिषेक बनर्जी (डायमंड हार्बर) और अखिलेश यादव (कन्नौज) ने वोट चोरी से लोकसभा चुनाव जीता है और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। ठाकुर ने स्लाइड शो के जरिए इन क्षेत्रों में मतदाता सूचियों का विश्लेषण प्रस्तुत किया। उन्होंने तमिलनाडु की कोलाथुर और उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीटों पर भी मतदाता अनियमितताओं का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और डिंपल यादव पर भी सवाल उठाए। ठाकुर ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं ताकि अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोट बैंक को बचाया जा सके। भाजपा ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष जांच की मांग की है। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम 45 साल पहले, भले ही कुछ समय के लिए भारतीय नागरिकता मिलने से पहले ही अवैध रूप से मतदाता सूची में जोड़ा गया था। सोनिया गांधी जिनका जन्म 1946 में इटली में सोनिया माइनो के रूप में हुआ था, का नाम 1980 से 1982 तक मतदाता सूची में शामिल था। यह उनकी भारतीय नागरिकता प्राप्त करने से एक साल पहले की बात है।

SIR की प्रक्रिया वोटर फ्रेंडली

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को बिहार में चुनाव आयोग द्वारा शुरू की गई विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि मतदाता सूची कभी "स्थिर" नहीं रह सकती और दस्तावेजों की संख्या बढ़ाना प्रक्रिया को "समावेशी और मतदाता अनुकूल" बनाता है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि पहले हुए संक्षिप्त पुनरीक्षण में जहां केवल सात दस्तावेज मान्य थे, वहीं एसआईआर में 11 दस्तावेज स्वीकार किए जा रहे हैं, जिससे यह प्रक्रिया अधिक समावेशी बन जाती है। एनजीओ 'एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स' (एडीआर), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे कानूनी आधारहीन बताया और रद्द करने की मांग की थी।

कांग्रेस ने जारी किया वीडियो

कांग्रेस ने मतदाता सूचियों में कथित 'थांधली' के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए बुधवार को एक वीडियो जारी कर लोगों से इससे जुड़ने की अपील की और चुनाव आयोग को 'इलेक्शन चोरी आयोग' करार दिया। मुख्य विपक्षी दल ने अपने विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से जो एक मिनट का वीडियो जारी किया है, उसमें दिखाया गया कि दो लोग एक मतदान केंद्र से बाहर निकलते हैं और वहां पहुंचे एक बुजुर्ग पुरुष और एक महिला से कहते हैं कि वे वापस चले जाएं, क्योंकि वो उनका वोट पहले ही डाल चुके हैं। इस वीडियो में चुनाव आयोग के लिए 'इलेक्शन चोरी' आयोग लिखा गया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery