Wednesday, November, 05,2025

'एक्ट ईस्ट नीति पूर्वोत्तर भारत के विकास का द्वार'

सिक्किम:सिक्किम राजभवन में बुधवार को राष्ट्रीय समाचार चैनल न्यूज 18 इंडिया की ओर से डायमंड स्टेट्स समिट सीजन-2 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर मुख्य अतिथि रहे, जबकि मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समिट में राज्य के विकास, संभावनाओं और नीति निर्धारण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

राज्यपाल माथुर ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "एक्ट ईस्ट नीति" को पूर्वोत्तर भारत के विकास का प्रवेश द्वार बताया। उन्होंने कहा कि सिक्किम असीम संभावनाओं से भरा राज्य है, और यहां के स्थानीय उत्पाद राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार में सफल हो सकते हैं। राज्यपाल ने सिक्किमवासियों के अनुशासन, पर्यावरण प्रेम और नवाचार की प्रशंसा की और सीमांत गांवों के विकास में वायब्रेंट विलेज योजना की भूमिका को सराहा। उन्होंने सैनिकों के समर्पण को भी सम्मानपूर्वक याद किया। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने सिक्किम के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास पर अपनी सरकार के विजन को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन न्यूज 18 इंडिया के कार्यकारी संपादक अमिताभ सिन्हा ने किया। समिट में मंत्री, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery