Friday, August, 15,2025

कांग्रेस को घेरा, रोहिंग्या-बांग्लादेशी पर साधा निशाना

जयपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरुवार को चित्तौड़गढ़ प्रवास के दौरान तिरंगा यात्रा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने देशभक्ति, मतदाता सूची की पारदर्शिता और वोट चोरी के मुद्दों पर अपनी राय रखी। राठौड़ ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल वोट चोरी का मुद्दा उठाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि वोट चोरी होती तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, सचिन पायलट और गोविंद डोटासरा जैसे नेता कैसे जीत गए? उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल हारने पर ही ऐसे आरोप लगाती है। राठौड़ ने कहा कि जिन लोगों ने मतदाता सूची में गलत नाम जोड़े, वे ही अब वोटिंग प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी का नाम 1980 में मतदाता सूची में जोड़ा गया, जबकि वे 1983 में भारत की नागरिक बनीं। राठौड़ ने कहा कि इस देश में शासन कौन करेगा, यह रोहिंग्या या बांग्लादेशी नहीं, बल्कि भारत का नागरिक तय करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठियों को वोटर बनाना लोकतंत्र के लिए खतरा है। विपक्ष को जनसेवा की राजनीति करने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि जनसेवा की प्रतिस्पर्धा से देश का विकास होगा। राठौड़ ने 'घर-घर तिरंगा' अभियान में सभी से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और तिरंगे का सम्मान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देशभक्ति का जज्बा हर दिल में होना चाहिए, जो पूरे देश का दायित्व है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery