Friday, August, 15,2025

तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक

जयपुर: मुख्यमंजे भननलाल शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को जोधपुर के गांधी मैदान में जालोरी गेट सर्किल तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। इससे फाले मुख्यमंत्री बीकानेर में नाल गांव में आयोजित तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए। भाजपा की ओर से आयोजित यह तिरंगा यात्रा उत्साह और उमंग के साथ प्रमुख मार्गों से होती हुई शहर के विभिन्न स्थानों पर रुकी, जहां लोगों ने भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से माहौल को गूंजा दिया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, एनसीसी कैडेट्स और दिव्यांगजनों ने भाग लिया। देशभक्ति के जोश से ओत-प्रोत और हाथों में तिरंगा लहराते हुए ये सभी उन मां भारती के सपूतों को नमन कर रहे थे, जिन्होंने देश को आजादी और सुरक्षा के लिए सर्वोच्च चलिदान दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनकलाल शर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वन नहीं, बल्कि यह हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमें एकता, साहस और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने आमजन से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का सोकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई, सांसद राजेंद्र गहलोत, पोपी चौधरी, विधायक अतुल भंसाली, अर्जुनलाल गर्ग, नगर निगम दक्षिण महापौर अनिता सेठ सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जोधपुर में एट होम में की शिरकत, प्रदान किए पुलिस पदक

स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में पट होम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान शर्मा ने 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस पदक और विभित्र क्षेत्री में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 5 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने 'ऑपरेशन सिंदूर' बीम पर आधारित ड्रीन शो का अवलोकन किया। मेहरानगढ़ दुर्ग से इस शो में लगभग 550 ड्रोन ने आसमान में भारतीय सेना की शौर्य गाथा का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस अद्वितीय दृश्य को शहर के प्रमुख स्थलों पर स्पीकर और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से आमजन के लिए भी प्रसारित किया गया, जिसका साक्षी पूरा जोधपुर बना।

सीएम ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह दिन देश की आजादी के लिए सघर्ष करने वाले वीरों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है। मुख्यमंत्री ने तिरंगे की शान को ऊंचा रखने और आने नाली पीढ़ियों के लिए उज्ज्वल भविष्य निर्माण का संकल्प दोहराया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि आजादी के इस अमृत काल में राजस्थान को विकास, शिक्षा, स्वास्थय, रोजगार और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प ले।

विभाजन की पीड़ा नजदीक से सही: मेघवाल

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री आर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बीकानेर ने विभाजन की पीड़ा को नजदीक से सहा है। यह सगोली उस स्मृति को संजोने का प्रयास है। जिन्होंने विभाजन का दर्द महसूस किया, उनकी पीढ़ियों के दिल में आज भी उस दर्द की कहानियां मौजूद हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery