Friday, August, 15,2025

'लोकतंत्र से छल-कपट और फर्जीवाड़ा कांग्रेस की पहचान'

नई दिल्ली: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही लोकतंत्र की मूल भावना के साथ बार-बार छल किया। इतिहास इसका गवाह है कि विभिन्न चुनावों में नेताओं के तत्वावधान में चुनाव अपने पक्ष में करने के लिए कांग्रेस वोटों का खेल करती रही। इसके लिए कांग्रेस ने फर्जीवाड़ा, छल और कपट का रास्ता अपनाया। भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में शेखावत ने कहा कि वर्ष 1952 के पहले आम चुनाव में ही, जब देश अपने लोकतांत्रिक भविष्य की ओर पहला कदम बढ़ा रहा था, नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा बैलेट बॉक्स में नाइट्रिक एसिड डालकर वोट नष्ट करने जैसी घटनाएं अखबारों की सुर्खियां बनीं। हार की आशंका वाले क्षेत्रों में ऐसा सुनियोजित कृत्य कांग्रेस द्वारा किया गया। यही नहीं, वर्ष 1952 में नेहरू ने रामपुर सीट से मौलाना अबुल कलाम आजाद को जिताने के लिए परिणाम घोषित होने के समय जिला कलेक्टर पर दबाव डालकर तीसरे उम्मीदवार बिशन चंद्र सेठ के वोट मौलाना आजाद के खाते में डलवाए थे। वर्ष 1951 के चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने तय किया कि जम्मू-कश्मीर के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में केवल एनसी के उम्मीदवार खड़े होंगे। उन्होंने जम्मू प्रजा परिषद के सभी प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कर दिए और एनसी के प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery