Thursday, August, 14,2025

स्वाभिमान और बलिदान की पहचान है 'तिरंगा'

नई दिल्ली/जयपुर: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान जन आंदोलन बन गया। लोग घरों, दफ्तरों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहरा रहे हैं। नेताओं से लेकर आम नागरिकों तक, हर कोई इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बुधवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने आवास पर तिरंगा फहराते हुए देशवासियों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के हर घर में तिरंगा लहराना चाहिए, ताकि हर कोना देशभक्ति की गूंज से भर जाए। शेखावत ने लोगों से तिरंगा फहराने के साथ अपनी तस्वीरें harghartiranga. com पर अपलोड करने का भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ झंडा लहराने का नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति गर्व और एकता का संदेश देने का अवसर है। उधर, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर में आयोजित तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों को तिरंगे के प्रति शौर्य, समर्पण और बलिदान को नमन करते हुए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करता है, एवं युवाओं के मन-मस्तिष्क में देशभक्ति का संचार कर, स्वतंत्रता संग्राम में तिरंगे के महत्व को स्मरण कराने का भी अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, यह भारत की आत्मा, स्वाभिमान और बलिदान की पहचान है।

दीया कुमारी ने हर घर तिरंगा अभियान में किया भागीदारी का आह्वान

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ यह अभियान आज जन-जन का राष्ट्रभक्ति और एकता का प्रतीक बन चुका है। दीया कुमारी ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि सभी लोग अपने घर, दुकान, कार्यालय और प्रतिष्ठानों पर गर्व से तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा कि तिरंगे के साथ एक सेल्फी लेकर harghartiranga.com पर अपलोड करें और इस महाअभियान को और व्यापक बनाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery