Saturday, March, 28,2026

ओम बिरला ने बूंदी प्रोजेक्ट्स का किया रिव्यू

कोटा/नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत बूंदी में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में बूंदी कलेक्ट्रेट के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े और विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक के दौरान बिरला ने आजाद पार्क के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अंडरग्राउंड पार्किंग के निर्माण, पार्क के सौंदर्याकरण और आसपास की सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी अनुभव मिल सके।

बैठक में कुंभा स्टेडियम के पुनरुद्धार को लेकर भी उन्होंने विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेडियम को केवल खेल गतिविधियों तक सीमित न रखते हुए सामाजिक और सार्वजनिक आयोजनों के लिए भी उपयोगी बनाया जाए। इसके लिए बेहतर आधारभूत ढांचा और पार्किंग व्यवस्था विकसित करने पर बल दिया गया।

ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों को आकर्षक बनाने के निर्देश

बैठक में नवल सागर और जैत सागर के सौंदर्गीकरण एवं विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बिरला ने इन ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों को अधिक आकर्षक बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने के निर्देश दिए, ताकि बूंदी पर्यटन के नक्शे पर और मजबूती से उभर सके। बिरला ने बूंदी को ग्रीन और स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत बताई।

शहर के व्यवस्थित विकास पर फोकस

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं, जिससे आमजन को जल्द लाभ मिल सके और बूंदी एक आधुनिक, व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित हो सके। बैठक में लोकसभा के संयुक्त सचिव गौरव गोयल और ओएसडी राजेश गोयल भी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery