Thursday, October, 15,2026

दुनिया को टैलेंट दिया... कभी रॉयल्टी नहीं मांगी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत को भरोसेमंद वैश्विक आर्थिक और तकनीकी शक्ति बताते हुए कहा कि भारत की ताकत दूसरों को नियंत्रित करने में नहीं, बल्कि उन्हें अवसर देने और सशक्त बनाने में है। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को शून्य से लेकर सस्ती दवाओं, कुशल प्रतिभाओं और डिजिटल तकनीक तक बहुत कुछ दिया है, लेकिन इसके बदले कभी श्रेय या रॉयल्टी नहीं मांगी। दिल्ली में पहली बार आयोजित ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "हम किसी की कीमत पर विकास नहीं करते। हम दुनिया के साथ और दुनिया के लिए विकास करते हैं।" तीन दिवसीय फोरम की इस वर्ष की थीम बदलती दुनिया में ताकत के नए स्रोत तय करने पर केंदित है।

'भारत दुनिया के लिए भरोसे और स्थिरता का केंद्र'

प्रधानमंत्री ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव, आपूर्ति श्रृंखला में बाधाओं और रणनीतिक संसाधनों को लेकर बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच भारत वैश्विक सहयोग का भरोसेमंद साझेदार बन सकता है। मोदी ने जीएसटी, दिवाला कानून, श्रम सुधारों और कारोबार से जुड़े छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से हटाने जैसे कदमों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, हमारे लिए सुधार मजबूरी नहीं, बल्कि हमारा संकल्प है।

दुनिया की हर पांच में से एक जेनेरिक दवा भारत की

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में इस्तेमाल होने वाली हर पांच जेनेरिक दवाओं में से एक भारत से आती है। कोविड-19 महामारी के दौरान भारत ने 100 से अधिक देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराई। सस्ते मोबाइल डेटा और डिजिटल भुगतान ने छोटे दुकानदारों, विद्यार्थियों और उद्यमियों के लिए नए अवसर खोले हैं। भारत अपने डिजिटल अनुभव को ग्लोबल साउथ के देशों के साथ भी साझा कर रहा है।

भारत में स्टार्टअप की संख्या बढ़कर 2.5 लाख

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि पिछले एक दशक में 25 करोड लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि भारत में स्टार्टअप की संख्या बढ़कर 2.5 लाख से अधिक हो गई है। इनमें करीब आधे छोटे शहरों और कस्बों में हैं, जबकि 45 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप में कम से कम एक महिला निदेशक या साझेदार है। मोदी ने आगाह किया कि आज आपूर्ति श्रृंखला, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, भुगतान प्रणाली और तकनीक का इस्तेमाल भू-राजनीतिक दबाव बनाने के लिए भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो चीजें पहले दुनिया को जोड़ती थीं, उन्हें अब हथियार बनाया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery