Sunday, March, 15,2026

अस्पतालों को पूरी सप्लाई, होटलों को भी दी राहत

जयपुर/नई दिल्ली: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच देश के कई हिस्सों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर वाणिज्यिक एलपीजी की स्थिति और होटल-पर्यटन उद्योग पर उसके असर की समीक्षा की। बैठक में सरकार ने गैस आपूर्ति व्यवस्था सुधारने का फैसला लिया। इसके बाद सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई में आंशिक राहत देते हुए नई गाइडलाइन जारी की है।

सरकार ने गैस वितरण को विभिन्न श्रेणियों में बांटते हुए आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फैडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक सिंह गहलोत ने बताया कि गैस आपूर्ति को लेकर फैली अफवाहों और तकनीकी दिक्कतों के कारण कई जगह गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लग गईं। सर्वर संबंधी समस्याओं के कारण बुकिंग और वितरण की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। नई व्यवस्था के तहत अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को उनके ऐतिहासिक औसत के आधार पर 100 प्रतिशत गैस आपूर्ति जारी रखी जाएगी। फार्मास्युटिकल, कृषि, बीज प्रसंस्करण, मत्स्य पालन तथा एयरलाइन और रेलवे कैंटीन जैसे क्षेत्रों को पुराने कोटे की लगभग 70 प्रतिशत गैस ही उपलब्ध कराई जाएगी।

रोजाना 75-76 लाख सिलेंडर हो रहे बुक

केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा कि एलपीजी का कोई संकट नहीं है। दिक्कत अफवाहों और 'पैनिक बुकिंग' की वजह से हो रही है। आम तौर पर रोजाना 50-55 लाख बुकिंग होती थी, जो अब बढ़कर 75-76 लाख तक पहुंच गई है। सरकार ने बताया कि ईरान जंग के कारण देश में गैस बुकिंग की संख्या में लगभग 20 लाख की बढ़ोतरी हुई है।

आपूर्ति प्रभावित होने के कारण

  • गैस आपूर्ति को लेकर फैली अफवाहें
  • मांग में अचानक बढोतरी
  • सर्वर और तकनीकी दिक्कतें
  • ईरान-अमेरिका युद्ध से वैश्विक आपूर्ति बाधित
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery