Sunday, March, 15,2026

‘द बैटल ऑफ नरनौल’ के माध्यम से योद्धा राव तुला राम की विरासत पर होगा मंथन

जयपुर: 2- पेजेज बुक क्लब की ओर से बुक 'द बैटल ऑफ़ नरनौल' पर एक विशेष लेखक सत्र आयोजित किया जा रहा है। पेंगुइन रैंडम हाउस और क्लॉक टावर के सहयोग से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में बुक के ऑथर्स कुलप्रीत यादव और मधुर राव शामिल होंगे। इस दौरान वे इंडियन रिबेलियन ऑफ़ 1857 की एक महत्वपूर्ण और भीषण लड़ाई की कहानी पर लिखी इस किताब पर मंथन करेंगे। साथ ही यह महान योद्धा राव तुला राम के साहस और नेतृत्व पर चर्चा करेंगे, जिन्होंने ब्रिटिश राज के खिलाफ संघर्ष में अहम भूमिका निभाई थी।

इस सत्र में लेखक पुस्तक के ऐतिहासिक महत्व, इसे लिखने के दौरान किए गए शोध और भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी कम चर्चित कहानियों पर भी चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में राव तुला राम के पर-परपोते राव राघवेंद्र सिंह भी शामिल रहेंगे। वे इस महान स्वतंत्रता सेनानी की विरासत और उनके साहस की आज के समय में प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम का संचालन निष्ठा अग्रवाल करेंगी।

लेखकों के बारे में -  

लेखक कुलप्रीत यादव ने नेवल ऑफिसर्स अकादमी से शिक्षा प्राप्त की और भारतीय तटरक्षक बल में लगभग 20 वर्षों तक सेवा दी। इस दौरान उन्होंने तीन जहाजों का नेतृत्व किया और वर्ष 2014 में कमांडेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद उन्होंने लेखन को अपना पूरा समय दिया और अब तक 18 किताबें लिख चुके हैं। उनकी चर्चित पुस्तकों में द बैटल ऑफ़ रेजांग ला (2021) और द बैटल ऑफ़ हाजी पीर (2024) शामिल हैं।

वहीं सह-लेखक मधुर राव एक इतिहास प्रेमी हैं और उन्हें अहिरवाल क्षेत्र तथा उत्तर भारत के इतिहास और संस्कृति में गहरी रुचि है। वे शेरवुड कॉलेज के पूर्व छात्र हैं।

वर्तमान में वे कोटपूतली (राजस्थान) में एक स्कूल का संचालन करते हैं और जयपुर व गुरुग्राम में अपने व्यवसाय भी संभालते हैं। लेखक के तौर पर द बैटल ऑफ़ नरनौल उनकी पहली पुस्तक है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery