Sunday, March, 15,2026

'कांग्रेस ने देश की सुरक्षा के साथ किया खिलवाड़'

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विधानसभा चुनावों से पहले पूर्वोत्तर राज्य असम के दौरे पर पहुंचे। खराब मौसम के कारण वे कोकराझार जिले नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने गुवाहाटी से वर्चुअल माध्यम से 19,680 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी। इसके अलावा उन्होंने चाय बागान श्रमिकों को बागान आवास लाइनों में भूमि पट्टे वितरित करने की शुरुआत की और पूरे देश के 9.3 करोड़ से अधिक किसानों के लिए प्रधानमंत्री-किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की। प्रधानमंत्री ने इस कांग्रेस पर जमकर वार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस क्षेत्र में लंबे समय तक शांति स्थापित की, जबकि कांग्रेस ने स्वार्थी हितों के लिए समझौते किए। उन्होंने कहा कि बोडोलैंड में पहले बम और बंदूक की आवाज सुनाई देती थी, लेकिन अब शांति कायम है। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मूल निवासियों की जमीन घुसपैठियों को देकर असम और देश की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ किया है।

सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथः मुख्यमंत्री भजनलाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी की। इसके तहत राजस्थान के 66 लाख 76 हजार से अधिक किसानों के खातों में 1,355 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। सीएम भजनलाल शर्मा ने दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में पीएम मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान देश की आत्मा हैं और सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए वर्ष 2026-27 में कृषि बजट 1 लाख 19 हजार 408 करोड़ रुपए रखा है, जो पूर्व वर्ष की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery