Sunday, March, 01,2026

दिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल-सिसोदिया बरी

नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को सीबीआई केस में बरी कर दिया। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने कहा कि आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं और जांच एजेंसी की साजिश की थ्योरी ठोस साक्ष्यों के बजाय अनुमानों पर आधारित थी। अदालत ने हजारों पन्नों की चार्जशीट में खामियां और विरोधाभास बताते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने यह भी कहा कि आबकारी नीति के निर्माण में किसी व्यापक आपराधिक साजिश के प्रमाण नहीं मिले।

हाई कोर्ट में अपील दायर

केजरीवाल का नाम बिना पुख्ता सबूत के जोड़े जाने पर अदालत ने कड़ी टिप्पणी की। सिसोदिया के खिलाफ भी कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य या बरामदगी नहीं मिलने की बात कही गई। मुख्य आरोपी कुलदीप सिंह को भी सबूतों के अभाव में बरी किया गया। फैसले के करीब छह घंटे बाद सीबीआई ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपील दायर कर निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी। फैसले के बाद केजरीवाल भावुक दिखे और इसे ईमानदारी की जीत बताया, जबकि सिसोदिया ने संविधान और डॉ. बी.आर. अंबेडकर के प्रति आभार जताया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery