Sunday, March, 01,2026

खाद्यान्न उत्पादन में भारत बना आत्मनिर्भरः शेखावत

जोधपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पहले जहां हम दुनिया से खाद्यान्न आयात करते थे, आज हम उस मुकाम पर हैं कि दुनिया को खाद्यान्न निर्यात कर रहे हैं। पिछले एक साल में भारत ने 300 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का उत्पादन किया।

केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) जोधपुर में शुक्रवार से प्राकृतिक खेती और श्री अन्न प्रसंस्करण पर शुरू हुए किसान मेला और कृषि नवाचार भ्रमण कार्यक्रम में शेखावत ने कहा कि 60-70 के दशक के प्रधानमंत्रियों को आह्वान करना पड़ा था कि देश के लोगों को एक दिन उपवास करना चाहिए, ताकि बाकी लोगों को भोजन मिल सके। वहां से यात्रा प्रारंभकरके हमारे किसानों के पसीने से सींचे गए खेत आज सोना उगल रहे हैं। हम दुनिया के सबसे
ज्यादा गेहूं और चावल का उत्पादन करने वाले देश बन गए हैं। उन्होंने कहा कि आज हम दुनिया का सबसे अधिक मोटा अनाज पैदा करने वाले देश हैं।
इतना ही नहीं, हम आज सबसे अधिक गन्ना और चीनी पैदा करने वाले देश हैं। साथ ही, आज हम दुनिया के सबसे ज्यादा दूध और कपास उत्पादन करने वाले देश हैं। हम दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा फल और सब्जी पैदा करने वाले देश हैं। हम दुनिया के तीसरे सबसे बड़े मछली उत्पादन करने वाले देश हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery