Sunday, March, 01,2026

युवा शक्ति ही नए भारत की ताकतः बिरला

इंदौर: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आज विश्व के सभी देश एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं और ऐसे वैश्विक परिवेश में भारत के युवा चुनौतियों का समाधान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध होने और नए आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। वे मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह बदलते और विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है। विचारशील दृष्टिकोण, नवोन्मेषी सोच और शोध क्षमता से युक्त आज का विद्यार्थी भारत को नई दिशा देने के लिए तैयार है। युवाओं का आत्मविश्वास, नवीन दृष्टिकोण और तकनीकी दक्षता ही राष्ट निर्माण का सशक्त आधार है।

संस्कृति और मूल्यों के संरक्षण पर फोकस

लोकसभा ओम बिरला ने विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान प्रौद्योगिकी और नवाचार के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और मूल्यों के संरक्षण का भी कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इंदौर और मध्य प्रदेश के लोगों ने सदैव राष्ट्र और समाज की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि सदियों तक विदेशी शासन के प्रयासों के बावजूद भारत की आध्यात्मिक परंपराएं और सांस्कृतिक चेतना जीवित रही, जिसका सशक्त उदाहरण इंदौर की सांस्कृतिक विरासत है। इस अवसर पर इंदौर से सांसद शंकर लालवानी तथा मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट भी मौजूद रहे।

स्टार्टअप और नवाचार से बढ़ रहा भारत का प्रभाव

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि विदेश यात्राओं के दौरान उन्होंने देखा है कि अनेक देश भारत, विशेष रूप से उसकी युवा आबादी को बड़ी आशा से देखते हैं। जहां कई देशों में युवा आबादी घट रही है, वहीं भारत के युवाओं की संख्या और उनकी क्षमताएं अपार संभावनाएं प्रस्तुत करती है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery