Sunday, March, 01,2026

शॉर्ट सर्किट से रोडवेज की चलती बस बनी आग का गोला

जयपुर: राजधानी जयपुर में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब राजस्थान रोडवेज की एक चलती बस में अचानक आग लग गई। बस सिंधी कैंप से केकड़ी के लिए रवाना हुई थी और उसमें करीब 40 यात्री सवार थे। दोपहर लगभग 2:40 बजे मानसरोवर रीको चौराहे के पास बस के इंजन से धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग की लपटें तेज हो गई।

बस में आग देखकर यात्रियों और राहगीरों में दहशत फैल गई। ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए बस को तुरंत सड़क किनारे रोका और सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर उतारा। तभी आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक बस पूरी जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

सिंधी कैंप से रवाना हुई थी बस

बस दोपहर करीब 2 बजे सिंधी कैंप बस स्टैंड से केकड़ी के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में मानसरोवर रीको चौराहे के पास हादसा हुआ।

सभी यात्री सुरक्षित

पुलिस के अनुसार किसी यात्री के झुलसने या घायल होने की सूचना नहीं है। समय रहते सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।

शॉर्ट सर्किट

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है। वायरिंग के जरिए आग इंजन तक पहुंच गई, जिससे पूरी बस जलकर कबाड़ हो गई।

इंजन से उठा धुआं,

मची अफरा-तफरी शिप्रापथ थाना प्रभारी महेंद्र यादव के अनुसार इंजन से धुआं निकलने के बाद आग तेजी से फैल गई। यात्रियों को तत्काल नीचे उतारा गया।

दो दमकलों ने आधे घंटे में पाया काबू

मानसरोवर फायर स्टेशन से दो दमकलें मौके पर पहुंचीं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery