Thursday, August, 28,2025

अंतरराष्ट्रीय व्यापार स्वेच्छा से होना चाहिए, दबाव में नहीं: भागवत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय संघ स्वयंसेवक (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को आत्मनिर्भरता और स्वदेशी की वकालत करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार किसी दबाव में नहीं, बल्कि स्वेच्छा से होना चाहिए। आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर आयोजित व्याख्यान श्रृंखला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता ही सभी समस्याओं का समाधान है और देश की नीतियां केवल राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए। भागवत ने स्पष्ट किया कि आत्मनिर्भरता का मतलब आयात पूरी तरह बंद करना नहीं है। उन्होंने कहा, दुनिया आगे बढ़ती है क्योंकि यह एक-दूसरे पर निर्भर है। आयात-निर्यात हमेशा रहेगा, लेकिन इसमें किसी तरह का दबाव नहीं होना चाहिए। जो कुछ हमारे देश में बनता है उसे बाहर से आयात करने की कोई जरूरत नहीं है। जीवन के लिए जो जरूरी चीजें यहां नहीं बनतीं, वे बाहर से ली जा सकती हैं। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है। इस पृष्ठभूमि में भागवत का यह बयान विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery