Thursday, August, 28,2025

अमेरिका से भारतीय स्टार्टअप्स की ऐतिहासिक उड़ान

नई दिल्ली: भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र ने बुधवार को एक ऐतिहासिक छलांग लगाई। बेंगलुरु की पिक्सल स्पेस और हैदराबाद की ध्रुव स्पेस ने अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित बैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रकिट के जरिए अपने-अपने उपग्रह अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किए। यह सफलता उस समय मिली है जब अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ विवाद चरम पर है, लेकिन इसी तनाव के बीच भारतीय कंपनियों ने अमेरिकी धरती पर तकनीकी परचम लहराया। विशेषज्ञों का मानना है कि फायरफ्लाई और लीप-01 उपग्रहों से मिलने वाले आंकड़े खेती, मौसम पूर्वानुमान, प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण में अभूतपूर्व मदद करेंगे। यह लॉन्च भारत की निजी कंपनियों के बढ़ते आत्मविश्वास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में उनकी पैठ का मजबूत प्रमाण है।

पिक्सल स्पेसः छह फायरफ्लाई का समूह पूरा

पिक्सल स्पेस ने अपने तीन नए फायरफ्लाई सैटेलाइट्स लॉन्च किए। जनवरी में तीन फायरफ्लाई पहले ही प्रक्षेपित हो चुके थे। अब कंपनी के पास कुल छह सक्रिय उपग्रह है, जो पृथ्वी पर बेहद करीबी और स्पष्ट नजर रखने में सक्षम हैं। कंपनी के सीईओ अवैस अहमद ने एक्स पर लिखा कि सभी तीन फायरफ्लाई सफलतापूर्वक तैनात हो गए हैं। जो पहले अदृश्य था, अब मापने योग्य है और जिसे मापा जा सकता है, उसे बदला भी जा सकता है। इन उपग्रहों की खासियत यह है कि ये 135 से अधिक स्पेक्ट्रल बैंड्स में पांच मीटर रिजॉल्यूशन पर डेटा भेज सकते हैं। वैज्ञानिकों और सरकारों को यह प्रणाली खेती की स्थिति, प्रदूषण, गैस लीक और जलवायु परिवर्तन जैसे पहलुओं को बारीकी से समझने में मदद करेगी। सह-संस्थापक क्षितिज खंडेलवाल के अनुसार, आगामी 'हनीबीज' उपग्रह इस क्षमता को और आगे बढ़ाएंगे।

ध्रुव स्पेसः वाणिज्यिक उड़ान की शुरुआत

दूसरी ओर, ध्रुव स्पेस ने अपने पहले लीप-01 उपग्रह का प्रक्षेपण किया। यह मिशन एक होस्टेड पेलोड प्लेटफॉर्म है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की कंपनियों अकुला टेक और एस्पर सैटेलाइट्स के पेलोड शामिल हैं। कंपनी के सीईओ संजय नेक्कांटी ने कहा कि यह भारत और ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी का प्रतीक है।

निजी स्पेस सेक्टर का दम

दो भारतीय स्टार्टअप्स का एक ही रॉकेट से अंतरिक्ष में उड़ान भरना, न केवल उनकी तकनीकी तैयारी को दर्शाता है, बल्कि वैश्विक अंतरिक्ष समाधान प्रदाता बनकर उभर रहा है। जहां पिक्सल 'मेड इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड' की कहानी गढ़ रहा है, वहीं ध्रुव स्पेस अपने भरोसेमंद पेलोड होस्टिंग प्लेटफॉर्म से अंतरराष्ट्रीय बाजार में जगह बना रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery