Wednesday, August, 27,2025

भारत को केंद्र में रखकर हुआ संघ का निर्माण, लक्ष्य है विश्वगुरु बनाना: डॉ. मोहन भागवत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि संघ का निर्माण भारत को केंद्र में रखकर हुआ है और इसकी सार्थकता भारत के विश्वगुरु बनने में है। वे दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित '100 वर्ष की संघ यात्रा-नए क्षितिज' विषयक तीन दिवसीय व्याख्यानमाला के प्रथम दिन बोल रहे थे। भागवत ने कहा कि संघ कार्य की प्रेरणा 'भारत माता की जय' से मिलती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ भले 'हिंदू' शब्द का प्रयोग करता है, लेकिन उसका मर्म 'वसुधैव कुटुंबकम' है। हिंदू का अर्थ केवल धार्मिक पहचान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, समावेश और सबकी श्रद्धा का सम्मान है। हिंदू राष्ट्र का सत्ता से कोई लेना-देना नहीं है, यह भारत माता और पूर्वजों की भक्ति पर आधारित समावेशी अवधारणा है।

संघ की कार्यपद्धतिः भागवत ने बताया कि संघ पूरी तरह स्वयंसेवकों के व्यक्तिगत समर्पण पर चलता है। 'गुरु दक्षिणा' इसकी विशेष पहचान है, जिसके माध्यम से स्वयंसेवक संगठन के प्रति आस्था और प्रतिबद्धता प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज उत्थान के लिए संघ दो मार्ग अपनाता है, पहला, मनुष्यों का विकास और दूसरा, उन्हीं के माध्यम से समाजकार्य।

संघ की विचारधारा

भागवत ने स्वतंत्रता संग्राम की चर्चा करते हुए कहा कि 1857 का प्रयास असफल रहा, लेकिन उसने चेतना - जगाई। उसके बाद कांग्रेस का उदय हुआ, परंतु आजादी के बाद वैचारिक प्रबोधन अधूरा रह गया। स्वामी विवेकानंद और स्वामी दयानंद सरस्वती ने समाज को मूल की ओर लौटने का मार्ग दिखाया। डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में संघ की स्थापना की, क्योंकि समाज के दोष दूर किए बिना स्वतंत्रता अधूरी थी। संघ की दृष्टि संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित करना है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery