Wednesday, August, 27,2025

मोदी का आत्मनिर्भर भारत बनाम ट्रंप टैरिफ

नई दिल्ली: अमेरिका ने मंगलवार देर रात भारत पर अतिरिक्त 25% आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया भारतीय समयानुसार 27 अगस्त 2025 को सुबह 9:31 बजे से यह नियम लागू हो जाएगा। इससे अब अमेरिका को होने वाले भारतीय निर्यात पर कुल टैरिफ 50% तक पहुंच गया है। टैरिफ की घोषणा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 6 अगस्त को रूस में भारत की तेल खरीद को लेकर की थी। इससे पहले 7 अगस्त से ही भारत पर 25% शुल्क लागू था। टेप के इस फैसले से ज्वेलरी, टेक्सटाइल, ऑटो और सीफूड़ उद्योग सत्वसे ज्यादा प्रभावित होंगे। इन क्षेत्रों के उत्पाद अमेरिका में महरी हो जाएंगे, जिससे ऑर्डर कम हो सकते हैं और मुनाफा घट सकता है। अनुमान है कि अगर राहत नहीं मिली तो 48.2 अरब डॉलर के निर्यात पर सीधा असर होगा। हालांकि, आईटी, पवर्मास्यूटिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग अभी टैरिफ के दायरे से बाहर हैं। फार्मा उत्पादों पर वर्तमान में % शुल्क है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स को विशेष छूट मिली हुई है।

आम आदमी और इकोनॉमी पर असरः शरपा की वजह से अमेरिकी बाजार से मांग घट सकती है, जिससे भारतीय कंपनियों को उत्पादन घटाना पड़ेगा। खंटनी और नौकरियां जाने का खतरा है, हालाकि किस सेक्टर में कितनी नौकरिया प्रभावित होगी, इसका सटीक अनुमान आअभी मुश्किल है।अर्थव्यवस्था पर भी असर दिखेगा। निर्यात से सरकार की कमाई घटेगी और एक्सपर्ट्स के अनुसार GDP ग्रोथ 2.7% से 10.6% तक कम हो सकती है।

व्यापार रणनीतिः केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अब अमेरिकी निर्भरता घटाने के लिए नए बाजारों की तलाश में जुट गई है। यूरोप, चीन, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका पर फोकस बढ़ाया जाएगा। भारत ने आइसलैंड, नॉर्वे, लिकटेंस्टीन और स्विट्जरलैंड के साथ नई डौल की है, जो एक अक्टूबर 2025 से लागू होगी। ब्रिटेन से समझौता अगले साल अप्रैल 2026 तक होने की उम्मीद है।

आगे क्या ?: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से ट्रेड डील पर बातचीत चल रही है। 25 अगस्त को होने वाला छठा दौर टल गया। विशेषा मानते हैं कि सितंबर या अक्टूबर तक समझौता हो सकता है, लेकिन कृषि और डेयरी सेक्टर पर सहमति बनना मुश्किल है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के 4 कॉल ठुकराए

भारत-अमेरिका रिश्तों में टैरिफ विवाद के चलते तनाव गहराता जा रहा है। जर्मन अखबार FAZ का दावा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के हफ्तों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चार बार फोन किया, लेकिन मोदी ने बात करने से इनकार कर दिया। अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है, जो किसी भी बड़े देश के लिए सबसे ऊंचा है। रिपोर्ट के अनुसार, मोदी ट्रंप की उस टिप्पणी से नाराज है, जिसमें उन्होंने भारत को डेड इकोनॉमी' कहा था। मोदी अमेरिकी दबाव में कृषि बाजार खोलने को भी तैयार नहीं है।

युद्ध खत्म कराने में भारत निभाएगा अहम रोल

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलीदिमीर जेलेसकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि कीव को भरोसा है कि भारत रूस यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में योगदान देगा। जेलेसकी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यूक्रेन 'शांति और संवाद' के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की सराहना करता है। कूटनीति को मजबूत करने वाले निर्णय न केवल यूरोप बल्कि हिंद-प्रशांत और वैश्चिक सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। मोदी ने 16 अगस्त को यूक्रेन के लिए शांति और प्रगति की कामना की थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery