Wednesday, August, 27,2025

निस्वार्थ समाज सेवा करने वालों को मिले पहचान

जयपुर: श्रीगंगानगर शहर उल्लास और गौरव से सराबोर हो उठा, जब फर्स्ट इंडिया न्यूज ने प्रतिष्ठित सम्मान समारोह श्रीगंगानगर के रत्न-2025-सीजन-2' का आयोजन सोमवार को शहर में किया। इस अवसर पर सामाजिक सेवा, प्रशासन, कानून प्रवर्तन और खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद, विधायक जयदीप बिद्वानी, विधायक रुपिंदर सिंह कुत्रर, विधायक डूंगर राम गेदर, पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन, आईएएस अधिकारी गिरधर बेनीवाल और अदिति यादव सहित अनेक अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर फस्र्ट इंडिया न्यूज के सीईओ व मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने निस्वार्थ भाव से समाजसेवा में जुटे व्यक्तियों को पहचान देने की महत्ता पर बल दिया। अतिथियों ने फर्ट इंडिया न्यूज की विश्वसनीयता, सच्चाई पर आधारित पत्रकारिता और जनकल्याण के प्रति समर्पण की सराहना की। 'सच बेधड़क' आपके लिए समारोह की झलकियां लेकर आया है। समारोह में न केवल विभूतियों को सम्मानित किया गया, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और सहभागिता को प्रोत्साहित करने में चैनल की अहम भूमिका को भी रेखांकित किया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery