Wednesday, August, 27,2025

भाजपा अध्यक्ष पद के लिए न मैंने कभी सोचा... ना किसी ने कहा

ग्वालियर (मध्यप्रदेश): केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर जारी अटकलों पर मंगलवार को कहा कि उन्होंने इस बारे में कभी सोचा भी नहीं है और ना ही उनसे किसी ने कहा है। चौहान ने कहा कि उनके हर रोम में खेती और सांस में किसान है तथा चिड़िया की आंख की तरह उनका एक ही लक्ष्य है कि कृषि का उत्पादन कैसे बढ़े और किसानों की आय कैसे बढ़े।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से उनकी कथित मुलाकात और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर उनके नाम की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर शिवराज सिंह ने कहा कि वर्तमान में वह कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री हैं और 'पूजा' की तरह इस कार्य को कर रहे हैं। करीब 17 साल तक चार बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें कृषि और किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री का दायित्व सौंपा है। ज्ञात रहे कि भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष जे पी नड्डा का कार्यकाल करीब दो साल पहले समाप्त हो गया था। उसके बाद उनके कार्यकाल को विस्तार मिला। भाजपा के संविधान के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery