Wednesday, August, 27,2025

EC की नियुक्ति में विपक्ष के नेता को नहीं सुना जाताः राहुल

सुपौल/मधुबनी/दरभंगा: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी 'मतदाता अधिकार यात्रा' के 10वें दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा निर्वाचन आयोग पर जबरदस्त हमला बोला और कहा कि अब तो देश का बच्चा-बच्चा 'वोट चोर, वोट चोर' बोल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी तय करते हैं कि निर्वाचन आयुक्त कौन बनेगा और इसमें विपक्ष के नेता की एक नहीं सुनी जाती।

यात्रा के 10वें दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपने भाई के साथ उसमें शामिल हुई और आरोप लगाया कि जनता
का विश्वास खो चुकी भाजपा देश भर में 'वोट चोरी' की साजिश कर रही है। प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, राजद के नेता तेजस्वी यादव और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के कुछ अन्य नेताओं के साथ एक खुली एसयूवी में सवार थीं।

यात्रा एक दिन के अवकाश के बाद मंगलवार सुबह सुपौल से शुरू हुई और दोपहर में मधुबनी पहुंची। शाम के समय यह दरभंगा पहुंची। 11वें दिन की यात्रा बुधवार सुबह दरभंगा से शुरू होगी। राहुल गांधी और महागठबंधन के कई अन्य नेताओं ने मधुबनी में एक सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा, कुछ साल पहले अमित शाह ने कई बार यह बयान दिया कि भाजपा की सरकार 40-50 साल तक रहेगी। पहले ये बयान अजीब लगा, अमित शाह को कैसे पता कि 40-50 साल तक सरकार चलेगी। अब सच्चाई सामने आ गई है।

गुजरात से शुरू हुई वोटों की चोरी

राहुल गांधी ने सभा में कहा, वोट की चोरी पहले गुजरात में शुरू हुई और फिर 2014 में देश के दूसरे हिस्सों में शुरू हो गई। ये लोग चुन-चुनकर राज्य जितवाते और हरवाते हैं। 2023 में भाजपा ने नया कानून बनाया कि निर्वाचन आयुक्त पर कोई मामला दर्ज नहीं किया जा सकता। सवाल है कि ऐसा कानून क्यों बनाया गया? जवाब है- 'वोट चोरी' करवाने के लिए। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि वोट का अधिकार छिन जाने के बाद लोगों को कोई दूसरा अधिकार नहीं मिल सकेगा।

तेजस्वी ने लगाया आरक्षण चोरी का आरोप

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग सिर्फ "वोट चोर" ही नहीं, बल्कि आरक्षण चोर भी हैं। यादव ने यह दावा भी किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से बिहार की सरकार चला रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery