Thursday, August, 28,2025

कैबिनेट ने भारत की 2030 राष्ट्रमंडल खेल की दावेदारी को मंजूरी दी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने भारत की 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की दावेदारी को मंजूरी दे दी है। अहमदाबाद को इसके लिए आदर्श मेजबान बताया गया है, जहां विश्व स्तरीय स्टेडियम और अत्याधुनिक खेल सुविधाएं मौजूद हैं। कैबिनेट ने युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए गुजरात सरकार को बोली स्वीकार होने की स्थिति में अनुदान सहायता देने का भी निर्णय लिया। साथ ही मेजबान सहयोग समझौते (एचसीए) पर हस्ताक्षर करने और आवश्यक गारंटियां उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी गई। दावेदारी की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय है और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अगले 48 घंटे में प्रक्रिया पूरी करेगा।

2010 में की थी मेजबानी

भारत ने इससे पहले 2010 में दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी। इस बार कनाडा के हटने के बाद भारत की संभावना और मजबूत हो गई है। अंतिम फैसला नवंबर में ग्लास्गो में होने वाली आमसभा में लिया जाएगा। पीआईबी के बयान में कहा गया कि नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम और सरदार वल्लभ भाई पटेल खेल एंक्लेव जैसे ढांचे अहमदाबाद को सबसे उपयुक्त बनाते हैं। इससे स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार सृजित होंगे और खेलों में नई पीढ़ी की भागीदारी बढ़ेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery