Thursday, August, 28,2025

50% टैरिफ लागू, लेकिन बातचीत के रास्ते खुले

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव गहराता जा रहा है। अमेरिका सरकार ने बुधवार से भारत से अमेरिका को होने वाले निर्यात पर 50 प्रतिशत तक का अतिरिक्त शुल्क लागू कर दिया है। इस फैसले के बाद वस्त्र, रत्न एवं आभूषण, चमड़ा, समुद्री खाद्य और यांत्रिक उत्पादों जैसे कई सेक्टर दबाव में आ सकते हैं। हालांकि, सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि इस विवाद को सुलझाने की कोशिशें जारी हैं और दोनों देशों के बीच संवाद के दरवाजे खुले हुए हैं।

सूत्रों का कहना है कि भारत का निर्यात केवल अमेरिका पर निर्भर नहीं है, बल्कि विविध वैश्विक बाजारों में फैला हुआ है। इस कारण टैरिफ का असर उतना गंभीर नहीं होगा, जितनी आशंका जताई जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह भारत-अमेरिका संबंधों का अस्थायी चरण है और निर्यातकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

ट्रंप-मोदी में अच्छे व्यक्तिगत संबंध: बेसेंट

इस बीच, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने संकेत दिया कि दोनों देश अंततः इस विवाद को पीछे छोड़कर आगे बढ़ेंगे। फॉक्स बिजनेस को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, भारत और अमेरिका के रिश्ते बेहद जटिल हैं। राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच अच्छे व्यक्तिगत संबंध हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और अमेरिका सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था। आखिरकार, हम साथ आ जाएंगे। बेसेंट की यह टिप्पणी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत पर रूसी तेल खरीद को लेकर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाने के कुछ घंटे बाद आई। इससे भारत पर कुल शुल्क दर 50 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

भारत का साफ रुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा था कि भारत किसानों, पशुपालकों और लघु उद्योगों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने आगाह किया कि अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ सकता है, लेकिन देश इसे सहन करने को तैयार है।

मोदी की विदेश यात्रा से बदलेंगे वैश्विक समीकरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम जापान और चीन की यात्रा पर रवाना होंगे। चीन में होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन में उनकी मौजूदगी खास मायने रखती है, क्योंकि यहां रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी अहम मुलाकात होगी। सूत्रों का कहना है कि तीनों नेताओं के बीच बढ़ता सहयोग अमेरिका के लिए नई चुनौती बन सकता है। ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने के बाद यह दौरा और अहम हो गया है। चर्चा है कि ट्रंप ने हाल ही में मोदी को चार बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मोदी, पुतिन और शी के बीच नजदीकी अमेरिका की दादागिरी को संतुलित करने का काम कर सकती है। उधर, भारत ने साफ किया है कि वह स्वदेशी अभियान और वैश्विक साझेदारियों के सहारे किसी भी दबाव का मुकाबला करेगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery