Monday, August, 11,2025

देवनानी ने बिरला सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात बेधड़क। नई दिल्ली

नई दिल्ली:  राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कई सांसदों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा से जुड़े विधायी व प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

देवनानी को लोकसभा अध्यक्ष बिरला से मुलाकात के दौरान संसद और विधानसभाओं के बीच समन्वय, विधायी कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने, आगामी सत्र की रूपरेखा और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की मजबूती पर विचार-विमर्श हुआ। देवनानी ने बिरला से संसदीय मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष को राजस्थान विधानसभा के 75वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले 'अमृत महोत्सव' की रूपरेखा माझा को। उन्होंने विधानसभा में चल रहे नवाचारों, पारदर्शिता बढ़ाने की पहल और 'नेवा प्रोजेक्ट' जैसी योजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विधानसभा के डिजिटल म्यूजियम को आमजन से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और लोग बड़ी संख्या में इसे देखने आ रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान विधानसभा की लोकतांत्रिक परंपराओं की सराहना करते हुए संसद और विधानसभाओं के बीच संवाद और सहयोग को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

देवनानी ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से अजमेर में नसिया से आगरा गेट तक सड़क चौड़ीकरण के लिए बीएसएनएल और डाकघर की जमीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। सिंधिया से चर्चा सकारात्मक रही और उन्होंने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। सिंधिया ने राजस्थान में डिजिटल समावेशन की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'डिजिटल इंडिया' विजन के तहत राज्य को प्राथमिकता दी जाएगी और डिजिटल सेवाएं आमजन तक पहुंचाने के लिए मंत्रालय हर संभव प्रयास करेगा। देवनानी ने संसद भवन में सांसद घनश्याम तिवाड़ी, जगदंबा प्रसाद पाल सहित कई सांसदों से मुलाकात कर विधानसभा से जुड़े विधायी मुद्दों पर चर्चा की।

लोकतंत्र को मजबूत करने में विधायिका की भूमिका अहम

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को केंद्रीय कानून एवं संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राजस्थान के विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विधायी कार्यप्रणाली में नवाचार के संबंध में विचार-विमर्श हुआ। देवनानी ने राजस्थान विधानसभा में चल रहे नवाचारों, डिजिटलीकरण तथा युवा पीढ़ी को लोकतंत्र से जोड़ने के प्रयासों की जानकारी भी दी। केंद्रीय मंत्री मेधवाल ने राजस्थान विधानसभा की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र की जड़ों की मजबूत करने में विधाविका की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने राज्य व केंद्र के बीच समन्वय को और अधिक सशक्त बनाए जाने पर बल दिया। मुलाकात सौहार्द, संवाद और सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में हुई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery