Thursday, June, 26,2025

राष्ट्रपति मुर्मू पहुंची रोम, आज अंतिम संस्कार में होंगी शामिल

नई दिल्ली/रोम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शुक्रवार को रोम पहुंचीं। पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया था। वह 88 वर्ष के थे। पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। पोप को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शुक्रवार शाम तक लोगों की कतार लगी रही।

राष्ट्रपति मुर्मू के साथ केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डिसूजा भी हैं। राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया मंच' एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रोम पहुंची हैं। मुर्मू वेटिकन सिटी की दो दिवसीय यात्रा पर हैं और वह फ्रांसिस के निधन पर भारत सरकार एवं लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगी।

ट्रंप भी होंगे शामिल

इसके साथ ही वेटिकन के सेंट पीटर्स स्क्वायर में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई राष्ट्राध्यक्षों और विभिन्न देशों से गणमान्य व्यक्तियों का रोम पहुंचना शुरू हो गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिली भी पहुंचने वाले हैं। पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने वाले अन्य विदेशी गणमान्य व्यक्तियों में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और उनकी पत्नी ओलेना जेलेंस्का, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉरमर और ब्रिटिश राजपरिवार के सदस्य प्रिंस विलियम शामिल हैं। वेटिकन ने कहा कि 130 प्रतिनिधिमंडलों की पुष्टि हो गई है, जिनमें 50 राष्ट्राध्यक्ष और 10 शासक शामिल हैं।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लगी कतार

इस बीच, बीच, फ्रांसिस को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों शोक संतप्त लोग घंटों कतार में खड़े रहे। शुक्रवार सुबह तक, 1,28,000 से अधिक लोग दिवंगत पोप को अपनी श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे। फ्रांसिस के पार्थिव शरीर को बेसिलिका के सामने एक स्थान पर खुले ताबूत में रखा गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery