Thursday, December, 18,2025

विकसित भारत की दिशा तय करेगा राष्ट्रीय सम्मेलन

नई दिल्ली: भारत-24 की ओर से बुधवार को नई दिल्ली के मान सिंह रोड स्थित होटल ताज पैलेस में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मेलन 'भारत भाग्य निर्माता- रोडमैप टू विकसित भारत' का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन भारत की विकास यात्रा और विकसित भारत के सामूहिक रोडमैप पर सार्थक संवाद को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री
सतीश चंद्र दुबे, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, पूर्व केंद्रीय खेल, युवा मामले एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, राजनीतिक एवं आर्थिक मामलों के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. सैयद जफर इस्लाम भी मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर भारत-24 के सीईओ एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र सभी अतिथियों का स्वागत करेंगे। कार्यक्रम में भारत-24 के सीबीओ एवं स्ट्रेटेजिक एडवाइजर मनोज जग्यासी भी उपस्थित रहेंगे।

प्रतिष्ठित राष्ट्र-निर्माताओं का होगा सम्मान, पैनल चर्चाएं भी होंगी

कार्यक्रम में प्रतिष्ठित नेताओं एवं राष्ट्र-निर्माताओं के उत्कृष्ट योगदान के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही भारत-24 के वरिष्ठ एंकरों द्वारा संचालित उच्चस्तरीय पैनल चर्चाएं तथा संवादात्मक सत्र आयोजित होंगे, जिनमें भारत के भविष्य को आकार देने वाली प्रेरणादायक सफलता गाथाओं और दूरदर्शी विचारों को प्रस्तुत किया जाएगा। इस सम्मेलन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण को सशक्त करने तथा एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है।

एक मंच पर होंगे नीति-निर्माता

'भारत भाग्य निर्माता- रोडमैप टू विकसित भारत' को एक विचार नेतृत्व मंच के रूप में परिकल्पित किया गया है, जो नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत के नेताओं, अर्थ शास्त्रियों, सामाजिक प्रभावकों एवं परिवर्तनकर्ताओं को एक मंच पर लाएगा, जिन्होंने भारत की विकास गाथा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सम्मेलन में सुशासन सुधार, नवाचार, समावेशी विकास तथा नीतिगत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery