Thursday, December, 18,2025

'भारत भाग्य निर्माता' कॉन्क्लेव में विकसित भारत के रोडमैप पर मंथन

नई दिल्ली: भारत-24 की ओर से बुधवार को राजधानी नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव 'भारत भाग्य निर्माता-रोडमैप टू विकसित भारत' का भव्य आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव में पूजा यादव के साथ संवाद करते हुए पूर्व मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि 'विकसित भारत गारंटी-रोजगार एवं आजीविका मिशन' गरीब सशक्तीकरण के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने ग्रामीण रोजगार के विस्तार, मजदूरी में वृद्धि, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के जरिए किए गए सुधारों पर प्रकाश डाला। पूजा यादव के साथ संवाद में दिल्ली सरकार के मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने प्रदूषण के दीर्घकालिक समाधान, स्वास्थ्य सेवाओं और तकनीकी सुधारों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, प्रीति नेगी के साथ डॉ. सैयद जफर इस्लाम की बातचीत में आर्थिक सुधारों, वैश्विक परिदृश्य में भारत की भूमिका और नीति-आधारित विकास पर महत्वपूर्ण विचार रखे गए।

कॉन्क्लेव के समापन पर यह स्पष्ट संदेश सामने आया कि 'भारत भाग्य निर्माता रोडमैप टू विकसित भारत' केवल एक संवाद मंच नहीं, बल्कि विकसित भारत की दिशा में ठोस विचारों और नीतिगत विमर्श का सशक्त प्रयास है। भारत 24 ने एक बार फिर शासन, समावेशी विकास, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती से दोहराया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery