Thursday, December, 18,2025

जनसेवा सर्वोपरि... दो साल जनकल्याण व विकास को समर्पितः CM

जालोर/जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि दो वर्ष पहले जनता ने हमें सेवा के लिए चुना था। हमारे ये दो साल जनकल्याण और प्रदेश के विकास को समर्पित रहे हैं। जनसेवा को सर्वोपरि मानते हुए हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा इन दो वर्षों में हुए विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए विकास रथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे हैं।

सीएम बुधवार को आहोर (जालोर) में ग्रामीण एवं शहरी समस्या समाधान शिविर तथा विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। जालोर में 338 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके तहत केशवाना के कृषि महाविद्यालय चित्तलवाना तथा रानीवाड़ा, एवं सांचौर के महाविद्यालयों के भवनों, हेमागुड़ा में 33/11 केवी सब स्टेशन और प्रधानमंत्री कुसुम योजना के कंपोनेंट-सी के तहत 8 सौर ऊर्जा संयंत्रों का लोकार्पण किया गया। साथ ही 237 करोड़ के विकास कार्यों की नींव रखी।

सरकार युवाओं के लिए लाएगी नई नीति

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान सम्मान निधि के तहत 76 लाख 18 हजार किसानों को 10 हजार 432 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे खातों में भेजी गई है तथा 2025-26 में गेहूं की खरीद पर 150 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया गया है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पिछले दो वर्षों में लगभग 10 लाख महिलाओं को लाभान्वित किया गया है और 12 लाख से अधिक लखपति दीदी बनाई गई हैं। लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थियों को डेढ़ लाख रुपए का भुगतान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ाते हुए 132 नए पैकेज जोड़े गए हैं तथा मा वाउचर योजना से अब तक 2 लाख 26 हजार महिलाओं को लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू हुए, जिनमें से 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है। सरकार शीघ्र ही युवाओं के लिए नई नीति भी लाएगी।

कानून का इकबाल बुलंद

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कानून का इकबाल बुलंद रखते हुए भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। लगभग 200 कार्मिकों को विभिन्न मामलों में निलंबित किया गया है तथा 34 मामलों में अभियोजन की स्वीकृति दी गई है। पेपर लीक मामलों में 138 एफआईआर दर्ज कर 394 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 296 भर्तियां बिना पेपर लीक के पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery