Friday, March, 13,2026

अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली नई तेल रिफाइनरी परियोजना में साझेदारी करेगी। ट्रंप ने इसे लगभग 300 अरब अमेरिकी डॉलर का 'ऐतिहासिक समझौता' बताते हुए कहा कि यह अमेरिका में पिछले 50 वर्षों में स्थापित की जाने वाली पहली नई बड़ी रिफाइनरी होगी। यह रिफाइनरी टेक्सास के ब्राउनस्विले में स्थापित की जाएगी और इसे पूरी तरह अमेरिकी 'शेल' तेल पर संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है। परियोजना का संचालन अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग करेगी। कंपनी के अनुसार, इस परियोजना की शुरुआत 2026 की दूसरी तिमाही में होने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस ने इस रिफाइनरी में उत्पादित ईंधन की खरीद के लिए 20 वर्ष का समझौता किया है।

रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज रूट प्रभावित होने के बीच भारत रूस से करीब 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने रूस से तेल खरीद के समझौते किए हैं। ट्रेडर्स के अनुसार IOC ने लगभग 1 करोड बैरल और रिलायंस ने भी करीब 1 करोड बैरल तेल खरीदा है।

IEA का बड़ा कदम, 40 करोड़ बैरल तेल जारी करेगा

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण ऊर्जा बाजार में बढ़ते संकट को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा आपातकालीन तेल भंडार जारी करने का फैसला किया है। एजेंसी ने बुधवार को घोषणा की कि सदस्य देशों के सुरक्षित भंडार से 40 करोड़ बैरल तेल बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। यह मात्रा 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान जारी 18.27 करोड़ बैरल से दोगुनी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery