Friday, June, 27,2025

मां गंगा का आशीर्वाद पाकर असीम शांति और संतोष मिला: मोदी रुद्राक्ष की माला जपते हुए किया गंगा का अभिषेक... संगम में लगाई डुबकी

प्रयागराज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाकुम्भ में त्रिवेणी संगम में स्नान किया और कहा, “मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला।” वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने पूजा-अर्चना की, रुद्राक्ष की माला जपते हुए गंगा का अभिषेक किया और आरती उतारी। संगम स्नान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी केसरिया कुर्ता और नीले पायजामे में नजर आए। पूजा के बाद पुरोहितों ने उनके माथे पर चंदन तिलक लगाया और गंगाजल का आचमन कराया। उन्होंने लाल चुनरी, अक्षत, पुष्प और फल अर्पित कर त्रिवेणी संगम की आरती की। प्रधानमंत्री का यह दौरा मात्र डेढ़ घंटे का रहा, जिसमें उन्होंने जल और हवाई मार्ग से यात्रा की। 2019 के कुम्भ में उन्होंने लगभग पांच घंटे बिताए थे और स्वच्छताकर्मियों को चरण धोकर सम्मानित किया था।

विशेष नाव से संगम पहुंचे
प्रधानमंत्री मोदी प्रयागराज हवाई अड्डे से ‘एमआई-17’ हेलीकॉप्टर के जरिए डीपीएस हेलीपैड पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह अरैल घाट पहुंचे और विशेष नाव से संगम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन भी स्वीकार किया। योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर मां गंगा, यमुना और सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। हर हर गंगे!”

श्रद्धालुओं को नहीं हुई कोई असुविधा
अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री के आगमन के बावजूद श्रद्धालुओं को स्नान करने से नहीं रोका गया। सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे, लेकिन आमजन की आस्था का सम्मान किया गया। महाकुम्भ की शुरुआत 13 जनवरी, 2025 से हुई थी और तब से अब तक 38.29 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery