Tuesday, April, 22,2025

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को नौ विकेट से आसानी से हराया

मुंबई: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (नाबाद 76 रन) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 68 रन) के नाबाद अर्धशतकों तथा दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 54 गेंद में 114 रन की अटूट साझेदारी से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग में एकतरफा मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस इस जीत से आठ अंक लेकर कोलकाता नाइटराइडर्स को हटाकर तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई जबकि चेन्नई सुपर किंग्स चार अंक से अंतिम स्थान पर है। रोहित ने 45 गेंद की पारी के दौरान चार चौके और छह छक्के जड़कर फॉर्म में वापसी की जबकि सूर्यकुमार ने 30 गेंद खेलते हुए छह चौके और पांच छक्के जमाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मुंबई इंडियंस ने रोहित और सूर्यकुमार के तूफान से चेन्नई सुपर किंग्स के 176 रन के लक्ष्य को 15.4 ओवर में एक विकेट पर 177 रन बनाकर हासिल कर लिया।

इससे पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स रविंद्र जडेजा (नाबाद 53 रन) और शिवम दुबे (50 रन) के अर्धशतकों की मदद से पांच विकेट 176 रन के स्कोर तक पहुंची।

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने धीमी शुरूआत की। पर आईपीएल में पदार्पण करने वाले 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे ने 15 गेंद में चार चौके और दो छक्के से 32 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। फिर दुबे और जडेजा ने चौथे विकेट के लिए 50 गेंद में 79 रन की अहम साझेदारी बनाई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery