Saturday, April, 19,2025

चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को पांच विकेट से हराया

लखनऊ: लगातार पांच हार के बाद चेत्रई सुपर किंग्स ने अब जीत के रास्ते पर वापसी कर ली है। एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने सोमवार को लखनऊ सपुरजायंट्स को उसके घर इकाना स्टेडियम में पांच विकेट से हरा दिया। ये चेन्नई की इस सीजन दूसरी जीत है तो लखनऊ की तीसरी हार। टीम की जीत में फिनिशर धोनी का अहम रोल रहा। कप्तान ऋषभ पंत के 63 रनों के दम पर लखनऊ ने संघर्ष करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 166 रन बनाए। चेन्नई ने 19.3 ओवरों में 168 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

आखिरी 5 ओवरों में एमएस धोनी और शिवम दुबे ने सधे हुए अंदाज में बैटिंग की और लखनऊ के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। धोनी और दुबे के बीच नाबाद 57 रनों की साझेदारी की। एमएस धोनी ने समा बांधते हुए 11 गेंद में 26 रनों की तूफानी पारी खेल चेन्नई की जीत में बड़ा योगदान दिया। वहीं, शिवम दुबे ने 37 गेंद में नाबाद 43 रनों की पारी खेली।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery