Saturday, April, 19,2025

सुदर्शन के अर्धशतक से गुजरात टाइटंस 58 रन से जीती, तालिका में शीर्ष पर आई

अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के 23वें मुकाबले में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स को 50 रनों से हराया। यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 217 रन बनाए। शानदार फॉर्म में चल रहे साई सुदर्शन (82 रन) ने शानदार अर्धशतक से अपनी टीम की पारी को संवारा। सुदर्शन ने 53 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके और तीन छक्के से इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। यह उनकी इस सत्र की तीसरी अर्धशतकीय पारी रही। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। राजस्थान रॉयल्स के लिए हेटमायर ने 52 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

218 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसे दूसरे ओवर में उस समय झटका लगा, जब यशस्वी जायसवाल 7 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हो गए। नीतीश राणा एक रन ही बना सके। रियान पराग ने 14 गेंद में 26 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 5 रन ही बना सके। कप्तान संजू सैमसन को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। सैमसन ने 28 गेंद में 41 रन बनाए। शुभम एक और आर्चर 4 रन बनाकर आउट हुए।

शुरुआती झटके के बाद उबरी

इससे पहले पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद साई सुदर्शन और जोस बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 80 रन की भागीदारी निभाकर अच्छे स्कोर की नींव रखी। महीश तीक्ष्णा (54 रन देकर दो विकेट) ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बटलर को पगबाधा आउट कर इस भागीदारी का अंत किया। उन्होंने 5 चौकों की मदद से 25 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery