Saturday, April, 19,2025

केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स छह विकेट से जीता

बेंगलुरु: केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत गुरुवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के एक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया।

बेंगलुरु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 17.5 ओवर में 4 विकेट पर 169 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम के आठ अंक हो गए हैं। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टूर्नामेंट में दूसरी हार के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार है। 

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी दिल्ली कैपिटल्स ने खराब शुरुआत की। दिल्ली ने तीसरे ओवर में ही दोनों सलामी बल्लेबाज के विकेट गंवा दिए। फाफ डुप्लेसी (2) और फ्रेजर मेक्गकं (7) बनाए। अभिषेक पोरेल 7 रन ही बना सके। कप्तान अक्षर पटेल 11 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल ने 53 गेंद में 93 रन नाबाद पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स 23 गेंद में 38 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच 55 गेंदों में 111 रन की साझेदारी हुई। बेंगलुरु की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिए। यश दयाल और सुयश ने 1-1 विकेट झटका।

कुलदीप ने झटके चार विकेट

इससे पहले स्पिनर कुलदीप यादव और विप्रराज निगम के शानदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार वापसी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 163 रन पर रोक दिया। बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप ने चार ओवर में 17 रन देकर और लेग स्पिनर विप्रराज ने चार ओवर में 18 रन देकर दो-दो विकेट लिए। इससे पहले दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

गायकवाड़ चोट के कारण बाहर, धोनी होंगे CSK के कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स के नियमित कप्तान स्तुराज गायकवाड़ कोहनी के फ्रेक्चर के कारण आईपीएल से बाहर हो गए जिससे एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को टीम की बागडोर मिली है। सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इसकी पुष्टि की। फ्लेमिंग ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि गायकवाड़ कोहनी के फ्रेक्चर के कारण आईपीएल से बाहर हैं। गायकवाड़ को जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चोट लगी थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery