Saturday, April, 19,2025

कार्यों की गुणवत्ता और रखरखाव के प्रयासों को मानकों के अनुसार बनाए रखना जरूरी

जयपुर: सप्त शक्ति कमान ने अनूठी पहल करते हुए चेतक जोनल क्वालिटी कंट्रोल एंड वर्क्स ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना भटिंडा मिलिट्री स्टेशन में की है। केंद्र का उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह (आर्मी कमांडर, दक्षिण पश्चिमी कमान) ने किया।

सेंटर में अत्याधुनिक सुविधा, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप्स, ठेकेदारों व कार्यकारी अधिकारियों को गुणवत्ता नियंत्रण, नवीनतम निर्माण तकनीकों तथा निर्माण व इंफ्रास्ट्रक्चर विकास परियोजनाओं में उपयोग होने वाली सामग्री की जांच के संबंध में शिक्षित किया जाएगा। इसमें एक जोनल टेस्ट लैबोरेटरी क्वालिटी कंट्रोल सेंटर भी शामिल है, जिससे यह सेंटर चीफ इंजीनियर भटिंडा जोन के लिए न केवल चल रहे सिविल कार्यों की गुणवत्ता जांच का सेंटर बनाया है, बल्कि सिविल इंजीनियरिंग कार्यों के निर्धारित मानकों को सुनिश्चित करेगा।

कार्यों में आएगी पारदर्शिता

गौरतलब है निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और रखरखाव के प्रयासों को मानकों के अनुसार बनाए रखना जरूरी है, ताकि उनका लंबे समय तक उपयोग किया जा सके। परीक्षण, सैम्पलिंग व निर्माण प्रक्रियाओं की समझ को बढाने के लिए केंद्र तीन भागों में विभाजित किया गया है, जिसमें सिविल इंजीनियरिंग टेस्ट लैब, सैंपल रूम व प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप्स सम्मलित हैं। इससे न केवल कार्यों में पारदर्शिता आएगी, बल्कि एएमडब्ल्यूपी जैसे कार्यों की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery