Monday, April, 21,2025

अरविंद श्रीवास्तव राजस्व सचिव, समीर सिन्हा होंगे नागरिक उड्डयन प्रमुख

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को शीर्ष स्तर पर किए गए फेरबदल के तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों अरविंद श्रीवास्तव और समीर कुमार सिन्हा को क्रमशः राजस्व और नागरिक उड्डयन सचिव नियुक्त किया गया है।

वर्ष 1994 बैच के कर्नाटक कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्रीवास्तव वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्रीवास्तव की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। सिन्हा को वुमलुनमंग बुअलनम के स्थान पर उड्डयन सचिव नियुक्त किया गया है। बुअलनम को व्यय विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

वह मनोज गोविल का स्थान लेंगे, जिन्हें कैबिनेट सचिवालय में सचिव (समन्वय) नियुक्त किया गया है। गोविल ने वंदना गुरनानी का स्थान लिया है, जिन्हें श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है।

सचिव स्तर के 18 अधिकारी बदले

मध्य प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक अग्रवाल को संस्कृति मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। अग्रवाल वर्तमान में राजस्व विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं। वे वित्तीय खुफिया इकाई-भारत के निदेशक का कार्यभार भी संभाल रहे हैं। इस सचिव स्तर के फेरबदल के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत दो अधिकारियों समेत अठारह आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश कैडर के 1994 बैच के एक अन्य आईएएस अधिकारी हरि रंजन राव को खेल सचिव नियुक्त किया गया है। राव वर्तमान में पीएमओ में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अनुराधा ठाकुर को आर्थिक मामलों के विभाग में ओएसडी नियुक्त किया गया है। वह 30 जून को अजय सेठ की सेवानिवृत्ति के बाद विभाग में सचिव का पदभार संभालेंगी।

राजेश अग्रवाल वाणिज्य विभाग में होंगे सचिव

वाणिज्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल को वाणिज्य मंत्रालय में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। अग्रवाल 30 सितंबर को सुनील बर्थवाल की सेवानिवृत्ति के बाद अग्रवाल वाणिज्य विभाग के सचिव का पदभार संभालेंगे। गृह मंत्रालय के अंतर्गत अंतर-राज्यीय परिषद सचिवालय के सचिव के मोसेस चालई को सार्वजनिक उद्यम विभाग का सचिव बनाया जाएगा। युवा मामलों की सचिव मीता आर लोचन अब भारत सरकार के सचिव के पद और वेतन के साथ सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग में सचिव होंगी।

इन विभागों में भी हुआ बदलाव

राज्यसभा सचिवालय के सचिव राजित पुन्हानी को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। वह अतुल कुमार तिवारी के 30 जून को सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद संभालेंगे। निकुंज बिहारी धल, जो वर्तमान में अपने कैडर राज्य ओडिशा में कार्यरत हैं, को संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। धल 30 जून को उमंग नरूला के सेवानिवृत्त होने के बाद नई जिम्मेदारी संभालेंगे। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग में अतिरिक्त सचिव राकेश कुमार वर्मा अब भारत सरकार के सचिव के पद और वेतन के साथ भारतीय अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक होंगे। विदेश व्यापार महानिदेशालय के महानिदेशक संतोष कुमार सारंगी को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में हाइड्रोकार्बन महानिदेशक पल्लवी जैन गोविल को युवा मामले विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। नीति आयोग की अतिरिक्त सचिव निधि छिब्बर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में ओएसडी होंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery