Saturday, April, 19,2025

सुपर ओवर में जीत दर्ज कर दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में शीर्ष पर

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां एक रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हराया। निर्धारित ओवर में दोनों टीमों के ही 188 रन बनाने के कारण मैच सुपर ओवर में खींच गया। यहां अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 188 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स भी 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 188 रन बना सकी। इसके बाद खेले गए सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 गेंदों 11 रन बनाए। इस ओवर में राजस्थान के दोनों बल्लेबाज रन आउट हुए। जिसके जवाब में दिल्ली की टीम ने चार गेंदों पर 13 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

टीम अब छह मैच में 10 अंक के साथ दोबारा शीर्ष पर पहुंच गई है। रॉयल्स की टीम चार अंक के साथ आठवें स्थान पर है। सुपर ओवर में रॉयल्स के लिए शिमरोन हेटमायर (06) और रियान पराग (04) बल्लेबाजी के लिए उतरे जबकि गेंद मिचेल स्टार्क ने थामी। हेटमायर और पराग ने चौके मारे लेकिन पराग फ्री हिट पर रन आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल (0) भी इसके बाद रन आउट हुए जिससे दिल्ली को 12 रन का लक्ष्य मिला। दिल्ली की ओर से लोकेश राहुल (नाबाद 07) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 06) बल्लेबाजी के लिए उतरे जबकि रॉयल्स ने गेंद संदीप शर्मा को थमाई। राहुल ने पहली गेंद पर दो रन लिए और फिर अगली गेंद पर चौका मारा। स्टब्स ने चौथी गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई। इससे पहले 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम को संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि 31 के निजी स्कोर पर वह चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। संजू ने 19 गेंद में 31 रन बनाए। रियान पराग 11 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी जायसवाल ने 37 गेंद में 51 रन की पारी खेली।

अभिषेक पोरेल की शानदार बल्लेबाजी

मैच की शुरुआत में सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की जुझारू पारी के बाद कप्तान अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स ने पांच विकेट पर 188 रन बनाए। पोरेल ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। उन्होंने लोकेश राहुल (38) के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की। अक्षर ने अंत में 14 गेंद में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 34 रन जबकि स्टब्स ने 18 गेंद में दो चौकों और इतने ही छक्कों से नाबाद 34 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 188 रन पहुंचाया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोफ्रा आर्चर सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 32 रन देकर दो विकेट चटकाए। वानिंदु हसरंगा (38 रन पर एक विकेट) और महेश तीक्षणा (40 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया।

अच्छी नहीं रही दिल्ली की शुरुआत

रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसके बाद दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जैक फ्रेजर मैकगर्क (09) ने जोफ्रा आर्चर पर लगातार दो चौकों के साथ शुरुआत की लेकिन इसी तेज गेंदबाज के अगले ओवर में गेंद को हवा में लहराकर यशस्वी जायसवाल को आसान कैच दे बैठे। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ पिछले मैच में अर्थशतक जड़ने वाले करुण नायर खाता खोले बिना रन आउट हो गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery