Tuesday, April, 22,2025

खादी अब सादगी नहीं, स्टाइल की पहचान

जयपुर: फैशन की दुनिया में अब बदलाव की बयार बह रही है। एक समय में सिर्फ सादगी और स्वतंत्रता संग्राम की पहचान मानी जाने वाली खादी अब आधुनिक फैशन की दुनिया में नए रंग भर रही है। डिजाइनर्स ने इसे राजनीतिक गलियारों से निकालकर आम लोगों के बीच लोकप्रिय बना दिया। इसी क्रम में राजधानी जयपुर में राजस्थान के पहले डिजाइनर खादी स्टोर शुरुआत की गई। सतीश चंद्र अग्रवाल सर्किल, मी-स्कीम में सेवा संस्था (So-ciety for Empowerment of Women Artisans) की अनूठी पहल के तहत ये स्टोर खोला गया है। सोमवार को इस स्टोर का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री दौबा कुमारी ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर फस्र्ट इंडिया न्यूज के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

सेवा संस्था ने खादी को आधुनिक फैशन से जोड़ा: पवन अरोड़ा

पवन अरोड़ा ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि सेवा संस्था ने खादी को नया और आधुनिक स्वरूप दिया है। जिस खादी का नाम सुनते ही हम स्वतंत्रता संग्राम और गांधी युग में पहुंच जाते हैं, अब उसी खादी को सेवा संस्था ने आधुनिक फैशन के साथ जन-जन से जोड़ने का प्रयास किया है। अरोड़ा ने बताया कि राम मंदिर के वर्तमान युग को ध्यान में रखते हुए संस्था ने सनातन खादी रेंज प्रस्तुत की है, जो जनमानस से जुड़ाव को दर्शाती है। इसके साथ ही आजादी के 75 वर्षों को समर्पित नवेली खादी नामक 75 प्रकार की साहियों का कलेक्शन भी लॉन्च किया गया है।

पीएम मोदी के विजन से मिली प्रेरणाः फराह अंसारी

स्टोर की डायरेक्टर और जानी-मानी डिजाइनर फराह अंसारी ने बताया कि इस स्टोर की खास बात यह है कि इसे युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। खासकर 16 से 35 वर्ष की उम्र के लोग खादी को एक फैशनेबल और टेंडी विकल्प के रूप में अपना सकें, इसी उद्देश्य से यहां पारंपरिक के साथ साथ मॉडर्न डिजाइनों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'लोकल फॉर वोकल' और 'खादी फॉर फैशन' के विजन से प्रेरित होकर यह स्टोर शुरू किया गया है। फराह अंसारी ने बताया कि इस पहल के माध्यम से न केवल खादी को नया आयाम दिया जा रहा है, बल्कि महिला कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक मजबूत कदम उठाया गया है। अब खादी सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि नवाचार और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनकर उभर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery