Tuesday, April, 22,2025

यमुना जल पर कांग्रेस ने दिया धोखा: CM

चूरू/जयपुर: राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ का सोमवार को चूरू जिले के पुलिस लाइन मैदान में जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चूरू पहुंचकर राठौड़ को बधाई दी और मंच से भाजपा सरकार की उपलब्धियों के साथ कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राजेंद्र राठौड़ सात बार लगातार विधायक रह चुके हैं और आमजन की समस्याओं को सुनने वाले एक जनप्रतिनिधि के रूप में हमेशा आगे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राठौड़ 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना के साथ चूरू में विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। हमारी सरकार ने बजट में भी चूरू के विकास को प्राथमिकता दी है। 

कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना जल के नाम पर कांग्रेस ने शेखावाटी की जनता को धोखा दिया है। कांग्रेस का शेखावाटी के विकास से कोई नाता नहीं रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अब यमुना जल के लिए टास्क फोर्स का गठन कर दिया है और यह मुद्दा जल्द हल किया जाएगा। सीएम ने अपने भाषण में भावनात्मक अंदाज में कहा कि 'भाई वह होता है जो वक्त पर काम आता है, भाई वह नहीं जो छूरा चलाता है। कांग्रेस के लोग छूरा चलाने का काम करते हैं।

सीएम ने ईश्वर राम हिंडाला की प्रतिमा का किया अनावरण

सीएम ने सीकर जिले के दांतारामगढ़ स्थित प्रेमपुरा में गौ सेवा के लिए जीवन पर्यंत समर्पित रहे स्व. ईश्वर राम हिण्डाला की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया। सीएम ने संत भक्त शिरोमणि धन्ना भगत की 610वीं जयंती के अवसर पर नौखा-नाड़ी चूरू में आयोजित कार्यक्रम में संत शिरोमणि के दिव्य दर्शन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं कल्याण के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने किया मलसीसर डैम का निरीक्षण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सोमवार को तीन दिवसीय शेखावाटी दौरे का आखिरी दिन रहा। तीसरे दिन झुंझुनूं में भजनलाल शर्मा ने जिले में इंदिरा गांधी नहर परियोजना से पेयजल आपूर्ति के लिए बने मलसीसर डैम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र को पर्याप्त पेयजल और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए हम प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के संकल्प को साकार करते हुए जनता से किया हर एक वादा पूरा करेगी।।

36 कौमों पर राजेंद्र राठौड़ जी की पकड़

सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व जनता की उपस्थिति में राजेंद्र राठौड़ को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन इस बार भी जन्मदिन नहीं, बल्कि पीएम मोदी के आह्वान के संकल्प का समागम है। इसी को लेकर कार्यक्रम में मौजूद हर कार्यकर्ता एक वर्ष में 100 पेड़ लगाएगा। राजेंद्र राठौड के राजनीतिक योगदान की सराहना करते हुए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि यहां की जनता ने जो प्यार राठौड़ साहब को दिया है, उससे हम सब अभिभूत हैं। साथ ही उन्होंने चुटकी लेते हुए मंच से कहा कि उत्तरार्ध में नेता उम्र छिपाते है, लेकिन मुझे पता चला कि ये मुझसे नौ महीने छोटे हैं, इसलिए चिता की कोई बात नहीं। इस मौके पर राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्यार ही मेरी ताकत है। मेरा संकल्प चूरू के समग्र विकास का है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। खासतौर पर शेखावाटी में पानी की समस्या को लेकर ठोस प्रयास हो रहे हैं। अपने राजनीतिक अनुभव के सवाल पर राठौड ने कहा कि वे आज भी पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery