Tuesday, April, 22,2025

क्लास 2 की छात्रा विवेन ने बचपन किया पर्यावरण के नाम

जयपुर: आज विश्व पृथ्वी दिवस है। प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है, और लोग दिन में छांव की तलाश में पेड़ों के नीचे खड़े नजर आते हैं। दूसरी ओर, शहरीकरण की अंधी दौड़ में पेड़ तेजी से कट रहे हैं, जिससे हरियाली घटती जा रही है। वहीं, विश्व पृथ्वी दिवस पर हम दो महिला वृक्ष मित्रों को आपके सामने लाए हैं, जो लोगों के लिए मिसाल हैं। बचपन में पिता के साथ खेत पर गई उषा देवी को वहां खेजड़ी के पेड़ से मिलने वाली छाया ने समझा दिया कि एक पेड़ इतनी छाया दे सकता है, तो बहुत सारे पेड़ कितनी छाया देंग? बस वहीं से उषा ने प्रेरित होकर पौधे लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने कई स्थानों पर पौधे लगाए और तालाब से मटकी भरकर उनको पानी पिलाने लगीं। आज उनके लगाए पौधे विशाल वृक्ष बन चुके हैं। फिर पेड़ों को ईश्वर की तरह मानने वाली उषा श्रीकल्पतरु संस्थान से जुड़ीं। आज वे जल, जंगल, जानवर और जमीन के लिए नवाचार कर लोगों को प्रेरित कर रही हैं।

ससुराल में भी दिखाई दी पेड़ों की कमी

पर्यावरण के प्रति जुनून इस कदर बढ़ता रहा कि पिछले 15 वर्षों से रोजाना एक पौधा लगा रही है। जब 17 वर्ष पहले विवाह कर ससुराल पहुंची तो वहां भी पेड़ों की कमी पाई। यही देखकर उन्होंने शीशम, गुड़हल और बरगद जैसे पौधों की टहनियों से पौधारोपण शुरू कर दिया। गर्मियों में तापमान 50 डिग्री तक चला जाता है। ऐसी स्थिति में भी वे पेड़ों का संरक्षण करना नहीं भूलतीं। उन्होंने घर में अनेक प्रजातियों के पौधे लगाए हैं। ननिहाल के रेतीले धोरों के बीच पेड़ लगाए और जिंदा भी रखे। क्योंकि वहां के लोगों का मानना था कि उस जगह पेड़ नहीं लगते, लेकिन उन्होंने दृढ़ इच्छा से रेगिस्तान के धोरों में पौधे लगाकर हरियाली लाने का सफल प्रयास किया। प्रधानमंत्री के आह्वान 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मां के साथ और फिर दोनों बेटियों के साथ पौधे रोपे। महिलाओं के शमशान न जाने की मान्यताओं को ताक पर रखकर उषा दीदी अनेक पूर्वजों की याद में शमशान में भी पौधे लगाती हैं। उनकी सेवाओं के लिए उन्हें पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने वृक्ष मित्र पुरस्कार, राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने ग्रीन आइडल अवार्ड और सांसद मंजू शर्मा ने श्रेष्ठ पर्यावरण कार्यकर्ता सम्मान दिया।

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूनम को मिला सम्मान

वहीं, पूनम खंगारोत करीब 35 साल से ऐसा ही काम कर रही हैं और अब तक करीब 100 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुकी है। बचपन से घर में समाज सेवा करते अपनी मां को देखा करती थीं और उनसे प्रेरित होकर सैन्य अधिकारी से विवाह के बाद (आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन) की सदस्या होने के नाते सैनिकों और उनके परिवारों के साथ काम करने का मौका मिला। 2010 से वे पौधारोपण करके पृथ्वी को हरा-भरा करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में वे 2018 में 'वृक्ष मित्र सम्मान समारोह' में सम्मानित हुई।

विवेन कर रहीं ग्रीन बचपन अभियान का नेतृत्व

दूसरी ओर संभवतः सबसे कम आयु की पर्यावरण कार्यकर्ता विवेन वैश्विक स्तर पर ग्रीन बचपन अभियान का नेतृत्व कर रही हैं। उनके अभियान से कई देशों के बच्चे जुड़े हैं। विवेन ने 2023 में पर्यावरण दिवस पर स्वयं सेविका के रूप में काम शुरू किया और कार्यों को देखते हुए ग्रीन बचपन अभियान का नेतृत्व सौंपा गया। क्लास 2 की छात्रा जन्मदिन जैसे अवसरों पर पौधे लगाना और लगवाने के साथ जागरूकता का संदेश दे रही हैं। ये ही कारण है कि हाल ही में राज्यपाल हरि भाव बागड़े ने वृक्ष मित्र पुरस्कार से सम्मानित किया।

ग्रुप बनाकर चला रहीं अभियान

विवेन ने एक ग्रुप बनाया है, जिसमें 5 से 12 वर्ष के बच्चे शामिल हैं। पक्षियों के लिए परिडा कार्यक्रम के तहत उन्हें वन प्रमाण पत्र दिया गया। विवेन हर रविवार को साथियों के साथ विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम संचालित करती हैं। हैदराबाद के जंगल को बचाने के लिए भी विवेन ने साथियों के साथ वीडियो संदेश जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुजारिश की। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के छठे प्रमुख एरिक सोलहेम, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुंगंटीवार, तेलंगाना से सांसद संतोष कुमार, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, सांसद मंजू शर्मा सहित अनेक लोग विवेन का मनोबल बढ़ा चुके हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery