Tuesday, April, 22,2025

वेंस का स्वागत... अक्षरधाम मंदिर में किए दर्शन

नई दिल्ली: अमेरिका के उपराष्ट्रपति के. डी. वेंस ने अपनी भारत यात्रा के दौरान अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी और तीन बच्चों के साथ दिल्ली स्थित प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए। यह यात्रा वेंस और उनके परिवार की चार दिवसीय भारत यात्रा का हिस्सा है। वेंस और उनका परिवार लगभग चार घंटे तक मंदिर में रहे, जहां उनके बच्चों ने पारंपरिक भारतीय परिधान पहने थे। इस दौरान, अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने मंदिर की अतिथि पुस्तिका में लिखा, इस खूबसूरत जगह पर मुझे और मेरे परिवार का स्वागत करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। भारत को इस मंदिर को बनाने के लिए बहुत श्रेय जाता है, और मेरे बच्चों को यह बहुत पसंद आया। मंदिर के पुजारियों ने परिवार का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और उन्हें लकड़ी के नक्काशीदार हाथी, मंदिर का मॉडल और बच्चों के लिए किताबें उपहार में दी। वेंस को विशेष रूप से मंदिर के गजेन्द्र पीठ पर बनी जटिल नक्काशी और हाथियों की प्रतिमाओं ने प्रभावित किया, जो शक्ति और बुद्धिमता का प्रतीक हैं। अक्षरधाम मंदिर के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस यात्रा के बारे में पोस्ट भी साझा की गई, जिसमें कहा गया कि वेंस परिवार ने मंदिर की कला, वास्तुकला और शाश्वत परिवार और सद्भाव के मूल्यों का अनुभव किया।

भारतीय पोशाक में वेंस के बच्चों ने जीता दिल

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेस के तीन बच्चों ने पारंपरिक भारतीय पोशाक में सोमवार को दिल्ली में सभी का दिल जीत लिया। आठ वर्षीय इवान और पांच वर्षीय विवेक ने सफेद पायजामा के साथ पीले और भूरे रंग का कुर्ता पहना, जबकि तीन वर्षीय मीराबेल ने चैती हरे रंग का अनारकली सूट और जैकेट पहना। जैसे ही वे विमान से उतरे, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

परिवार संग कॉटेज एम्पोरियम में की खरीदारी

भारत दौरे पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेही वेस ने सोमवार को दिल्ली के जनपद स्थित सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम (सीसीआई) का दौरा किया। भारतीय मूल की पत्नी उषा वैस और तीन बच्चों के साथ पहुंचे वेस ने यहां भारतीय हस्तशिल्प की पारंपरिक वस्तुओं की खरीदारी की। एम्पोरियम की महाप्रबंधक मीरा सोमानी ने बताया कि वेरा परिवार ने इस अनुभव का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने लकड़ी के सामान, हथकरघा उत्पाद और पीतल के बर्तन खरीदे। कर्मधारी अनिल रजक के अनुसार, वेस भारतीय हस्तशिल्प की विविधता से बेहद प्रभावित हुए। बैंस सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचे और अक्षरधाम मंदिर दर्शन के बाद एम्पोरियम गए। 1952 में स्थापित यह सरकारी शोरूम भारतीय शिल्प विरासत की संजोने का प्रमुख केंद्र है। दिल्ली आगमन पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनका स्वागत किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery