Saturday, July, 05,2025

वरुण सागर में जल्द लगेगी भगवान झूलेलाल की मूर्ति

अजमेर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार शाम वरुण सागर पर पाल मरम्मत एवं सौंदर्याकरण कार्य का लोकार्पण किया। लगभग 90 लाख रुपए की लागत से हुए इस कार्य के बाद अब जल्द ही भगवान झूलेलाल की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी।
देवनानी ने कहा कि वरुण सागर जल्द ही अपनी खोई हुई पहचान वापस पाएगा और यह अजमेर के पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़कों का विकास, लेपर्ड सफारी, जल संकट समाधान, चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार व पर्यटन सुविधाओं पर भी काम हो रहा है। कार्यक्रम में महापौर ब्रजलता हाडा, सरपंच लाल सिंह रावत, सीताराम शर्मा, मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

वीएमओयू के क्षेत्रीय केन्द्र भवन का शिलान्यास

अजमेर वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र अजमेर के नवीन कार्यालय भवन एवं मॉडल अध्ययन केन्द्र का शिलान्यास महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय में हुआ। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 6 करोड़ की लागत से बनने वाले इस भवन की आधारशिला रखी। देवनानी ने विश्वविद्यालय में शॉर्ट टर्म, तकनीकी, आईटी, फ्रेंच व जर्मन भाषा से जुड़े रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम प्रारंभ करने पर बल दिया। कुलगुरु प्रो. कैलाश सोडाणी ने कहा कि यह भवन बनते ही सभी 7 क्षेत्रीय केन्द्रों को अपना भवन मिलेगा।

चिकित्सा पद्धतियों के सामंजस्य पर संगोष्ठी

चिकित्सक दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अम्बेडकर भवन में "एलोपैथी, आयुर्वेद एवं योग के सामंजस्य" विषय पर संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने आयुर्वेद को भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति बताते हुए इसे अपनाने पर बल दिया। पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आयुर्वेद न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है और चिकित्सक को भगवान का प्रतिनिधि मानते हुए सेवा की भावना रखनी चाहिए। विधायक अनिता भदेल ने स्वदेशी पद्धति अपनाने और योग के महत्व को रेखांकित किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery