Friday, August, 14,2026

नायब तहसीलदार और कार्मिकों को भवन में किया बंद

उदयपुर: जिले के भैसड़ा कला गांव में सोमवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब पट्टों और आबादी विस्तार की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नायब तहसीलदार और अन्य कार्मिकों को राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन में बंद कर दिया तथा जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों का आरोप था कि पंचायत क्षेत्र के आबादी विस्तार का प्रस्ताव तीन वर्ष पहले भेजा गया था, लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके कारण गांव के लोगों को पट्टे जारी नहीं हो पा रहे हैं और कई जरूरी कार्य अटके हुए हैं। ग्रामीणों का कहना था कि प्रशासन हर बार आश्वासन देता है, लेकिन धरातल पर कोई समाधान नहीं निकल रहा।

ग्रामीणों ने किया शिविर का बहिष्कार

शिविर में पहुंचे लोगों ने कहा कि यदि प्रशासन पट्टे जारी नहीं कर सकता तो ऐसे शिविरों का कोई औचित्य नहीं है। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर का बहिष्कार कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि वे अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। ग्रामीण नवलराम डांगी ने बताया कि आबादी विस्तार की मांग लंबे समय से लंबित है। वर्ष 2023 में इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन आज तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि अब फिर से प्रस्ताव भेजने की बात कही जा रही है और इसे उदयपुर विकास प्राधिकरण को भेजा जाएगा, जिससे प्रक्रिया और लंबी हो जाएगी। उनका कहना था कि जब पहले ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है तो दोबारा वही प्रक्रिया अपनाना उचित नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक आबादी विस्तार की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, तब तक गांव के लोगों को पट्टे नहीं मिल पाएंगे।

अन्य अधिकारियों ने संभाली स्थिति

हंगामे की सूचना मिलने पर प्रशासन ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। गौरतलब है कि हाल ही में उदयपुर शहर के निकट चीरवा गांव में भी ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान लोगों ने अपनी मांगों को लेकर शिविर का बहिष्कार किया था। तब बड़गांव एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर कुछ समस्याओं का समाधान किया था। भैसड़ा कला की घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में लंबित प्रशासनिक मामलों को लेकर लोगों की नाराजगी को उजागर कर दिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery