Tuesday, August, 12,2025

400 साल पुरानी पार्श्वनाथ की प्रतिमा व चांदी के छत्र चोरी

उदयपुर: उदयपुर के झाड़ोल थाना क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने दिगंबर जैन मंदिर को निशाना बनाया। चोर यहां से चांदी के तीन छत्र समेत अन्य सामान और अष्ट धातु की मूर्ति चुरा ले गए। चोरी गए चांदी के छत्र व अन्य सामान की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है। भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति करीब 400 साल पुरानी बताई जा रही है। चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए। गुरुवारसुबह जब पुजारी केशुलाल पूजा के लिए पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा देखा। मूर्ति गायब थी। चांदी के अन्य आभूषण भी नहीं थे। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। झाड़ोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस मंदिर के बाहर आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जैन समाज के अध्यक्ष हुक्मीचंद जैन ने बताया कि चोर मंदिर की बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे। गर्भगृह का ताला तोड़कर भगवान पार्श्वनाथ की अष्टधातु निर्मित मूर्ति चुराकर ले गए। वहीं चांदी के एक-एक किलो वजनी तीन छत्र, चांदी के दो यंत्र, तांबे का एक यंत्र, पाण्डुक शिला, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर सहित अन्य सामग्री भी ले गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery