Friday, June, 27,2025

कलेक्ट्रेट का घेराव कर रही भीड़ को खदेड़ा, गुढ़ा से धक्का-मुक्की

झंझनूं: धनुरी गांव के युवक सुभाष मेघवाल हत्याकांड के विरोध में चल रहे आंदोलन ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीणों ने बीडीके अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने जबरन कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। तनाव बढ़ता देख रैली में शामिल पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने गुस्साए ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारी भड़क गए और गुढ़ा के साथ भी धक्का-मुक्की कर दी। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीजार्च कर भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान कलेक्ट्रेट पर भगदड़ मच गई। थोड़ी देर बाद माहौल शांत हुआ। इसके बाद कलेक्ट्रेट से आए प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने आरोप लगाया कि आंदोलन में कुछ ऐसे लोग घुस गए, जिन्होंने शांतिपूर्ण आंदोलन को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास किया।

होटल पर हुई थी मारपीट

ग्रामीणों के अनुसार, सुभाष दुबई में काम करता था। वह 5 मई को अपने गांव धनुरी आया था। उसे 20 मई को वापस दुबई लौटना था। इस दौरान 16 मई की रात वह धनुरी के रोहिड़ा बस स्टैंड के पास एक होटल पर खाना खाने गया था। आरोप है कि खाना खाने के बाद उसकी त्रिलोका का बास निवासी मुकेश जाट से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह होटल से घर की और आ रहा था। इस दौरान पीछा कर मुकेश और उसके साथियों ने सुभाष के साथ मारपीट की।

9 दिन चले इलाज के बाद मौत

परिजनों को सुभाष होटल के बाहर खून से लथपथ हालत में मिला था। इसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत झुंझुनू के राजकीय बीडीके अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे 18 मई को जयपुर रेफर कर दिया गया था। जयपुर में भी इलाज के दौरान उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में, सुभाष को चौमू के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 25 मई की रात सुभाष ने दम तोड़ दिया।

मुकेश जाट पर लगाया हत्या का आरोप

मामला झुंझुनूं जिले के धनुरी गांव का है। जानकारी के अनुसार, सुभाष मेघवाल की पत्नी मनोज देवी ने 18 मई को धनुरी थाने में मामला दर्ज कराया था कि त्रिलोका का बास निवासी मुकेश जाट, उसके साले व दो-तीन अन्य ने हमला कर उसके पति सुभाष की हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार, आरोपी मुकेश करीब 8 साल पहले अनुकंपा पर झुंझुनूं पुलिस में कनिष्ठ सहायक के पद पर लगा था। वरिष्ठ सहायक के पद पर प्रमोशन के बाद इन दिनों पुलिस मुख्यालय जयपुर में तैनात है।

गिरफ्तारी तक नहीं होगा अंतिम संस्कार

सुभाष की मौत के बाद से सर्व समाज के लोग बीडीके अस्पताल में लगातार धरने पर बैठे हैं। परिजन हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी करने, परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने तीसरे दिन भी शव नहीं लिया। शव बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक न तो पोस्टमार्टम होने दिया जाएगा और ना ही अंतिम संस्कार होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery