Wednesday, November, 04,2026

घोड़े और ऊंट के साथ अब बकरियों की भी सजेगी महफिल

अजमेर: तीर्थराज पुष्कर के विश्वविख्यात पशु मेले में इस बार घोड़ों और ऊंटों के साथ बकरियां भी आकर्षण का केंद्र बनेंगी। पशुपालन विभाग की ओर से राजस्थान की प्रसिद्ध सिरोही और सोजत नस्ल की बकरियों के लिए विशेष सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें बेहतरीन कद-काठी, आकर्षक शारीरिक बनावट और खूबसूरती वाली बकरियां 'पुष्कर सुंदरी' के खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।

सिरोही-सोजत नस्लों की पहचान को मिलेगा मंच

प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि उत्कृष्ट नस्लों का संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार करना भी है। सिरोही और सोजत नस्ल की बकरियों की देशभर में खास पहचान और मांग है। इनके प्रदर्शन से दूर-दराज के पशुपालकों को अपनी उन्नत नस्लों को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। विशेषज्ञ निर्णायक मंडल बकरियों की कद-काठी, त्वचा की चमक, सींगों की बनावट, ऊंचाई और समग्र शारीरिक सुंदरता के आधार पर अंक देगा।

पशुपालकों को भी मिलेगा सम्मान

बेहतरीन बकरियां तैयार करने और उनकी देखभाल करने वाले पशुपालकों को भी मेहनत, लगन और नस्ल सुधार के प्रति समर्पण के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस तरह प्रतियोगिता में पशुओं के साथ पशुपालकों की मेहनत भी सामने आएगी।

पशुपालन विभाग ने शुरू कीं तैयारियां

मेला अधिकारी डॉ. नवीन परिहार ने प्रतियोगिता की प्रमुख जिम्मेदारियां डॉ. विश्वास कुमार, डॉ. निखिल माथुर और डॉ. शिवकरण मातवा को सौंपी हैं। उच्चस्तरीय बैठक में प्रतियोगिता स्थल, पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा सुविधाओं और निष्पक्ष निर्णायक मंडल के गठन पर चर्चा की गई। अधिकारियों को समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

10 से 26 नवंबर तक पशु मेला

पुष्कर मेले की पशु संबंधी गतिविधियां 10 से 26 नवंबर तक चलेंगी, जबकि मुख्य मेला 17 से 24 नवंबर तक आयोजित होगा। पशुपालकों के लिए भूखंड को लेकर नई व्यवस्था की गई है। पशुपालकों को अस्थाई भूखंड आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है। लगभग 520 भूखंड पशुपालकों के लिए तैयार किए जा रहे है। इनमें 50×500 और 50x100 फुट की साइज के भूखंड हैं। सभी भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery