Thursday, April, 23,2026

नाथद्वारा से गुजरात सफर हुआ आसान, GSRTC काउंटर को पहले दिन ही जबरदस्त रिस्पॉन्स

नाथद्वारा: धर्मनगरी नाथद्वारा से गुजरात जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों के लिए बुधवार को गुजरात राज्य परिवहन निगम ने नाथद्वारा में अपनी बुकिंग सेवा शुरू कर दी है।

बुकिंग काउंटर खुलने के पहले ही दिन यात्रियों का भारी उत्साह देखने को मिला। आंकड़ों के मुताबिक, शुरुआत के कुछ ही घंटों में 7,000 रुपए से अधिक की टिकट बुकिंग दर्ज की गई है। अब तक गुजरात जाने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब नाथद्वारा में ही समर्पित गुजरात रोडवेज का काउंटर होने से यात्रियों को अपनी यात्रा से जुड़े हर सवाल का संतोषजनक जवाब मिल सकेगा। गौरतलब है कि 'सच बेधड़क' ने पूर्व में इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इस सुविधा को शुरू करवाने के लिए स्थानीय पत्रकार तरुण दवे ने गुजरात रोडवेज के उच्च अधिकारियों से निरंतर संपर्क साधा और नाथद्वारा में यात्रियों की समस्याओं से अवगत कराया। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप आज गुजरात रोडवेज ने अपना बुकिंग काउंटर विधिवत शुरू कर दिया है। अब यात्रियों को बस समय सारणी और सीटों की उपलब्धता के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। तरुण दवे ने बताया कि पहले ही दिन हुई बुकिंग ने साफ कर दिया है कि इसकी कितनी आवश्यकता थी, गुजरात रोडवेज के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने से यह सब संभव हो पाया है और अब गुजरात जाने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery