Friday, April, 24,2026

जीत यूनिवर्स में 'इंडियन नॉलेज सिस्टम कॉन्क्लेव-2026' आयोजित

जोधपुर: जीत यूनिवर्स के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स की ओर से इंडियन नॉलेज सिस्टम (आईकेएस) कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। 'समकालीन उत्कृष्टता के लिए शाश्वत ज्ञान का निष्कर्षण' विषय पर आयोजित इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा, नेतृत्व और तकनीक के साथ समन्वित करना था। जीत यूनिवर्स के निदेशक डॉ. अवनीश बोड़ा ने अपने स्वागत भाषण में इंडियन नॉलेज सिस्टम की प्रासंगिकता की जानकारी देते हुए समग्र विकास में इसकी अहम भूमिका को रेखांकित किया। इसके बाद ए. पी. गौर, डॉ. नीवा भंडारी एवं डॉ. शिव जोशी ने विचार साझा किए। मुख्य अतिथि डॉ. पी. के. सिंह ने भारतीय ज्ञान परंपरा की वैश्विक महत्ता और समकालीन उपयोगिता की बात की। 

कॉन्क्लेव के तहत तीन पैनल डिस्कशन हुए। 'प्राचीन ज्ञान को आधुनिक शैक्षणिक ढांचे में सहज रूप से समाहित करना' विषय पर हुए प्रथम पैनल डिस्कशन में डॉ. जी. एन. पुरोहित, डॉ. जितेश मोहनोत, डॉ. हेमलता जोशी, राघव शर्मा एवं ए. पी. गौर ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली में भारतीय ज्ञान के समावेश के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श किया गया। दूसरा पैनल डिस्कशन 'नेतृत्व और सतत विकास' विषय पर हुआ। इसमें श्रीकांत गुप्ता, डॉ. नीवा भंडारी एवं संदीप मेघानी ने नेतृत्व, नैतिकता और सतत विकास जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। तृतीय पैनल डिस्कशन का विषय 'परंपरा और तकनीक के बीच सेतु बनाने वाले नवप्रवर्तक' था। इसमें डॉ. अंकुर जोशी, डॉ. नीलम कल्ला एवं डॉ. विकास जायसवाल ने परंपरा और तकनीक के समन्वय पर अपने विचार साझा किए। 

कॉन्क्लेव के समापन पर डॉ. रंजना भाटी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गय। यह आयोजन स्टूडेंट्स के साथ—साथ शिक्षाविदों एवं इंडस्ट्री विशेषज्ञों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ और भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक संदर्भ में सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। इसके सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत “जड़ों की ओर लौटते हुए भविष्य की ओर अग्रसर” विषय पर नाटिका प्रस्तुति दी गई, जिसमें प्राचीन भारतीय मूल्यों और आधुनिक प्रगति के बीच संतुलन को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery