Friday, June, 19,2026

भारत का इतिहास गुलामी नहीं, प्रतिरोध की गाथा: भागवत

उदयपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि भारत का इतिहास गुलामी का नहीं, बल्कि विदेशी आक्रमणकारियों के खिलाफ निरंतर संघर्ष और प्रतिरोध का रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश और विदेश में भारत के उत्थान को रोकने के लिए झूठे नैरेटिव और भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं।

उदयपुर में हल्दीघाटी युद्ध की 450वीं वर्षगांठ और महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 'राष्ट्र चेतना संकल्प सभा' को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि भारत की वास्तविक शक्ति उसकी जनसंख्या या संसाधनों में नहीं, बल्कि उसके सभ्यतागत मूल्यों, संस्कृति और आत्मसम्मान में निहित है। हल्दीघाटी युद्ध का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसे केवल सैन्य संघर्ष के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यह विदेशी आक्रमणों के विरुद्ध भारतीय समाज के दीर्घकालीन प्रतिरोध का प्रतीक था। हल्दीघाटी के युद्ध में विजय महाराणा प्रताप की हुई थी, लेकिन इतिहासकारों ने इसके विपरीत धारणा स्थापित कर दी। मुगल इतिहासकारों के विवरण में भी मुगल सेना के पीछे हटने का उल्लेख मिलता है।

भारत ने कभी सांस्कृतिक गुलामी स्वीकार नहीं की

भागवत ने कहा, यदि हल्दीघाटी में विजय नहीं मिली होती, तो आज महाराणा प्रताप की जयंती इतनी श्रद्धा से नहीं मनाई जाती। अकबर की जयंती कहीं नहीं मनाई जाती। उन्होंने महाराणा प्रताप के जीवन को धर्म, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित संघर्ष का प्रतीक बताया। भागवत ने कहा कि भारत ने कठिन दौर देखे, कई आक्रमणकारी आए और सत्ता तक पहुंचे, लेकिन भारतीय समाज ने सांस्कृतिक स्तर पर कभी गुलामी को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने लोगों से संकीर्ण पहचान से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

कॉकारोच की बात पर मुस्कुराने लगे संघ प्रमुख भागवत

संकल्प सभा निम्बार्क पीठ के पीठाधीश्वर श्याम शरण देवाचार्य ने कहा कि निर्मल कीचड़ से 'कमल' का जन्म होता है। जबकि, मलयुक्त कीचड़ से केवल 'कॉकरोच' का जन्म होता है। हमें ध्यान रखना होगा कि हमें केवल निर्मल कमल की ओर ही बढ़ना होगा। पीठाधीश्वर के कॉकरोच की बात करने पर भागवत भी मुस्कुराने लगे। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति अध्यक्ष डॉ. भगवती प्रकाश शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि हल्दीघाटी युद्ध के वास्तविक इतिहास को जन-जन तक पहुंचाया जाए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery